लाइव न्यूज़ :

TOP News: महाराष्ट्र में नजर आए नई सरकार बनने के आसार, NCP ने किया स्पष्ट- विपक्ष में बैठेंगे

By भाषा | Updated: November 6, 2019 23:03 IST

भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिलने वाला है जबकि राकांपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विपक्ष में बैठने को प्राथमिकता देगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब पखवाड़े भर बाद बुधवार को राज्य में नयी सरकार के गठन की संभावनाएं बनती नजर आईं। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिलने वाला है जबकि राकांपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विपक्ष में बैठने को प्राथमिकता देगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब पखवाड़े भर बाद बुधवार को राज्य में नयी सरकार के गठन की संभावनाएं बनती नजर आईं। दरअसल, भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिलने वाला है जबकि राकांपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विपक्ष में बैठने को प्राथमिकता देगी।

कश्मीर टाइम्स ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद 90 दिनों तक मोबाइल, लैंडलाइन और इंटरनेट सेवाएं बंद रखना ‘‘किसी भी सूरत में अस्थायी उपाय नहीं है।’’

मौलाना अरशद मदनी नयी दिल्ली, प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बुधवार को देश में भीड़ हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र से कानून बनाने की मांग की।

साल 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके सैन्य सलाहकार शाहबेग सिंह समेत तीन सिख अलगाववादी नेता पाकिस्तान सरकार द्वारा करतारपुर गलियारे पर जारी किए एक आधिकारिक वीडियो में नजर आए, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है।

नेपाल ने भारत की ओर से जारी देश के नए राजनीतिक मानचित्र में कालापानी को उसकी सीमा में कथित तौर पर दिखाये जाने पर आपत्ति जतायी है। नेपाल सरकार ने बुधवार को कहा कि देश के सुदूर पश्चिमी इलाके स्थित कालापानी नेपाल की सीमा में है।

भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को यहां एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन आठ पदक हासिल किये लेकिन तोक्यो ओलंपिक के लिये दांव पर लगे कम से कम तीन कोटे से चूक गये।

पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने बुधवार को भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले को तटस्थ स्थल पर कराने के आईटीएफ के फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्णय किया।

आयकर विभाग द्वारा टाटा उद्योग समूह के छह न्यासों (ट्रस्टों) का पंजीकरण रद्द किए जाने के कुछ दिन के अंदर ही लोक लेखा समिति (पीएसी) ने सूत्रों ने बुधवार को कहा कि यह संसदीय समिति इन न्यासों के खिलाफ कर कानूनों के उल्लंघनों के आरोप की जांच करने का विचार कर रही है।

सरकार ने अटकी परियोजनाओं में फंसे मकान खरीदारों और रीयल एस्टेट कंपनियों को बुधवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 1600 अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिये 25000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने का निर्णय किया।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रजम्मू कश्मीरमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप