लाइव न्यूज़ :

TOP News: आज से चलेंगी 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, देशी कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का तीसरा फेज आज से शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2020 06:57 IST

भारतीय रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक क्लोन ट्रेन (02563) सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेगी जबकि क्लोन ट्रेन (02564) नई दिल्ली से सहरसा के लिए प्रतिदिन चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के सस्सून जनरल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का तीसरा फेज आज से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने तय किया है कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाएंगे।

नई दिल्ली: आज (सोमवार) से चलेंगी 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, जानें रूट्स की जानकारी

भारतीय रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक क्लोन ट्रेन (02563) सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेगी जबकि क्लोन ट्रेन (02564) नई दिल्ली से सहरसा के लिए प्रतिदिन चलेगी। ये ट्रेन रास्ते में छपरा, गोरखपुर और कानपुर स्टेशन पर रुकेगी। बिहार से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन सहरसा के अलावा पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से चलेगी। अधिक जानकारी के लिए लिस्ट देखें।

पुणे के अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का तीसरा फेज आज से होगा शुरू

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच एक अच्छी खबर यह है कि आज (सोमवार) से पुणे के एक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का तीसरा फेज ट्रायल शुरू हो जाएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जल्द से जल्द महामारी से छुटकारा पाने के लिए पुणे के सस्सून जनरल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का तीसरा फेज आज से शुरू होगा। ट्रायल के लिए कई वॉलेंटियर्स पहले ही आगे आ चुके हैं। 150 से 200 लोगों को इस दवा की खुराक दी जाएगी। 

यूपी में फिलहाल नहीं खोले जाएंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने कहा ऐसे हालात नहीं

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने तय किया है कि सोमवार से स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। राज्य सरकार के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में ऐसे हालात नहीं हैं कि स्कूल और कॉलेज खोलने की अनुमति दी जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिलहाल स्कूल खोलना संभव नहीं है। इसलिए फिलहाल इसे बंद रखने का ही फैसला किया गया है। जाहिर है केंद्र सरकार ने 9वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चों के लिए 21 सितंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन यूपी में कोरोना के हालात को देखते हुए फिलहाल ऐसा करने से रोक लगा दी गई है।

LAC पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के अधिकारी करेंगे बातचीत

LAC पर जारी तनाव के बीच आज (सोमवार) एक बार फिर भारत व चीन की सेना के बड़े अधिकारियों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी। दोनों देशों के अधिकारी तनाव को कम करने के लिए आज छठी बार मिलकर बात करेंगे। इस बार यह बैठक चीन की तरफ मोल्डो में होनी है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, चीन की तरफ मोल्डो में इस कोर कमांडर-स्तरीय बैठक के दौरान, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसएंगेजमेंट पर चर्चा करेंगे। दोनों देश सेना को पीछे ले जाने पर विचार करेंगे। यहां भारतीय सेना और पीएलए के सैनिक काफी करीब मोर्चा लेकर डटे हुए हैं। 

भारतीय पक्ष का नेतृत्व 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे, जबकि पीएलए की तरफ से मेजर जनरल लिन लियू द्वारा चीनी का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्रालय (MEA) के संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव के साथ-साथ मेजर जनरल अभिजीत बापट और मेजर जनरल पदम शेखावत शामिल होंगे। इसके अलावा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिरीक्षक दीपम सेठ भी भारतीय सेना के चार ब्रिगेडियर के साथ बैठक का हिस्सा होंगे। 

आगरा में 188 दिन बाद आज से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा ताजमहल

बता दें कि आगरा में सोमवार से ताजमहल, आगरा का किला और धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मगर, एम्पोरियम नहीं खुलेंगे। हालांकि, पर्यटकों को कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा। उल्लेखनीय है कि 17 मार्च से ताजमहल और आगरा का किला बंद है और 188 दिनों के बाद 21 सितंबर से इन्हें पर्यटकों के लिए दोबारा खोला जा रहा है। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलपुणेचीनइंडियाताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील