लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: दिवाली से पहले सरकार ने दिया तोहफा, पढ़ें दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: October 12, 2020 15:02 IST

Open in App

नई दिल्लीः 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से सोमवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

कृषि कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

हाल में बनाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर उसकी प्रतिक्रिया मांगी है।

सरकार कर्मचारियों को त्यौहारों के लिये 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देगी

सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्यौहारों के मौके पर 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देने का फैसला किया है। उपभोक्ता खर्च बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की योजना के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है।

राजनाथ ने सीमावर्ती इलाकों में 44 पुलों का उद्धाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सामीवर्ती इलाकों में बनाए गए 44 पुलों को सोमवार को राष्ट्र को समर्पित किया।

श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले 71 लाख के पार पहुंचे

भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गयी, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाथरस पीडिता के परिजन लखनऊ रवाना

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता के परिजनों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में पेश करने के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की सुबह छह बजे यहां से लखनऊ के लिये रवाना किया गया है । एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी पहली पूरी तरह से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोमवार को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली पूरी तरह से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

द्रमुक के बाद कांग्रेस में रहीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने थामा भाजपा का दामन

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले वह कांग्रेस में थीं। आज ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था।

कर्मचारियों को एलटीसी के एवज में नकद वाउचर देगी सरकार, अर्थव्यवस्था में मांग को मिलेगा प्रोत्साहन

अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस साल अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के एवज में नकद वाउचर देने की घोषणा की है। इन वाउचर का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गैर-खाद्य सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है जिनपर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है।

आर्मीनिया के खिलाफ शत्रुता को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन

अलगाववादियों के क्षेत्र नागोर्नो-कारबाख में आर्मीनिया के खिलाफ शत्रुता में अजरबैजान और तुर्की की भूमिका को लेकर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हजारों की तादाद में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का सोमवार को बेंगलुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराजनाथ सिंहचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार