लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: एक दिन कोरोना के सर्वाधिक मामले आए सामने, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2020 15:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं। पहली बार डीजल 80 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लागों को देश कभी नहीं भूल पाएगा। भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16,000 से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4.73 लाख पर पहुंच गई है। संक्रमण से 418 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 14,894 हो गई है।लश्कर से जुड़े पांच आतंकवादी गिरफ्तारः जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं।

डीजल 80 रुपये प्रति लीटर के पारः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं। पहली बार डीजल 80 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने बृहस्पतिवार को डीजल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। डीजल कीमतों में लगातार 19वें दिन बढ़ोतरी की गई है। इस तरह 19 दिन में डीजल 10.63 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।दिल्ली में मानसून की दस्तकः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के आने की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी।गरीबी उन्मूलन गठबंधनः भारत संयुक्त राष्ट्र के ‘गरीबी उन्मूलन गठबंधन’ के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया है।

टोक्यो ओलंपिक को प्रायोजकों से जुटानी होगी तीन अरब 30 करोड़ डॉलर की राशिः स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक के समर्थन के लिए स्थानीय प्रायोजकों को तीन अरब 30 करोड़ डॉलर का योगदान देना होगा।

संजीता चानू को 2018 के लिए अर्जुन पुरस्कार मिलेगाः डोप के दाग से मुक्त राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू को अंतत: प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार मिलेगा जो 2018 से रुका हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीआतंकवादीखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप