लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: योगी सरकार ने नोएडा और लखनऊ में दी कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी, JNU प्रशासन ने शिक्षकों से कहा- कक्षाएं बहाल करें   

By भाषा | Updated: January 13, 2020 15:05 IST

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना करने वाली किताब को ‘‘अपमानजनक’’ बताते हुए सोमवार को मांग की कि इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देSC ने केरल के सबरीमला मंदिर समेत धार्मिक स्थलों पर और विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव संबंधी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई आरंभ की।बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर चर्चा के लिए कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी।

जेएनयू प्रशासन ने शिक्षकों से कहा कक्षाएं बहाल करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सोमवार को शिक्षकों को एक परामर्श जारी कर छात्रों के हित में कक्षाएं बहाल करने को कहा। विश्वविद्यालय ने कहा कि यह परामर्श जेएनयू शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों के ‘‘असहयोग योजना’’ की घोषणा के बाद जारी किया गया। विश्वविद्यालय ने परामर्श में आरोप लगाया, ‘‘ ‘असहयोग योजना’ की घोषणा ना केवल प्रशासन के परिसर में सामान्य स्थिति तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के प्रयास के खिलाफ है बल्कि विश्वविद्यालय की सामान्य कामकाज को बाधित करने की जेएनयू शिक्षक संघ की मंशा को भी दर्शाता है।’’ उसने कहा कि हजारों छात्र 2020 शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करा चुके हैं और अन्य पंजीकरण करा रहे हैं।

शिवाजी की तुलना मोदी से करने वाली किताब ‘अपमानजनक’ है, उस पर प्रतिबंध लगाया जाए: राउत

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना करने वाली किताब को ‘‘अपमानजनक’’ बताते हुए सोमवार को मांग की कि इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने साथ ही कहा कि मराठा योद्धा के वंशजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी (शिवाजी) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि किसी की शिवाजी महाराज से तुलना ‘‘अस्वीकार्य’’ है और यह किताब प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए किसी ‘‘चाटुकार’’ का काम प्रतीत होती है।

अन्य बड़ी खबरें

- उच्चतम न्यायालय ने केरल के सबरीमला मंदिर समेत धार्मिक स्थलों पर और विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव संबंधी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई आरंभ की।- डीजीसीए ने सोमवार को कहा कि उसने प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) के उन सभी इंजनों को बदलने के लिए इंडिगो को दी गई समयसीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मई कर दी है, जिनमें सुधार नहीं किया गया था।- बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर चर्चा के लिए कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी।- उत्‍तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्‍य की पुलिसिंग व्‍यवस्‍था के लिहाज से एक अहम फैसला लेते हुए राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्धनगर जिलों में पुलिस आयुक्‍त प्रणाली लागू करने के प्रस्‍ताव को हरी झंडी दे दी है।- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पुनरोद्धार को लेकर सोमवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद पवार ने कहा कि बातचीत ‘रचनात्मक’ रही।- भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने टेस्ट मैच को पांच की जगह चार दिन का करने के प्रस्ताव पर अपने तरीके से कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह से ‘मछली को अगर जल से निकाला जाए तो वह मर जाएगी’ उसी तरह टेस्ट में नयापन लाने का मतलब यह नहीं कि उसकी आत्मा से छेड़छाड़ की जाए।- भारत को मंगलवार को यहां आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का आगाज करने के लिए फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए