लाइव न्यूज़ :

Top News 3rd December:चंद्रमा की सतह पर मिला विक्रम लैंडर का मलबा, वोडाफोन-आइडिया की दरें बढ़ेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 07:43 IST

NASA का दावा- मून मिशन के ऑर्बिटर को मिला चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर. डीसीडब्ल्यू प्रमुख मालीवाल दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ करेंगी अनशन. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देआज से बढ़ेंगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की दरेंउड़ान योजना के चौथे चरण के लिए स्वीकार की जाएंगी बोलियां

NASA का दावा- मून मिशन के ऑर्बिटर को मिला चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर, ट्वीट की तस्वीर

नासा ने दावा किया है कि मून मिशन ऑर्बिटर को मिला चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर  मिल गया है। नासा ने इसकी फोटो भी  ट्वीट करके सभी से शेयर की है। 7 सितंबर को निर्धारित समय पर नासा ने इसको लैंडर खो दिया था।

डीसीडब्ल्यू प्रमुख मालीवाल दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ करेंगी अनशन

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में सामने आयी दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी। मालीवाल मंगलवार सुबह से जंतर मंतर पर आमरण अनशन के लिए बैठेंगी। नाबालिगों से दुष्कर्म के गुनाहगारों को मृत्युदंड, दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए देश भर में त्वरित अदालतों के गठन सहित अन्य मांगों को लेकर डीसीडब्ल्यू प्रमुख पिछले साल भूख हड़ताल पर बैठी थीं । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड सहित कठोर सजा के प्रावधान वाला एक अध्यादेश जारी किया था। 

आज से बढ़ेंगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की दरें

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की। मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड आज (रविवार को) प्रीपेड सेवाओं के लिये नये प्लान/दरों की घोषणा करती है। नये प्लान देश भर में तीन दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जायेंगे।’’

उड़ान योजना के चौथे चरण के लिए स्वीकार की जाएंगी बोलियां

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) उड़ान योजना के चौथे चरण के तहत मंगलवार से विभिन्न मार्गों पर बोलियां स्वीकार करेगा। सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी। उड़ान योजना को क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तौर पर जाना जाता है। इसके तहत केंद्र सरकार, राज्य सरकार और हवाईअड्डा परिचालक कम सेवाओं वाले या सेवा से बाहर वाले हवाई मार्गों पर हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों को विभिन्न तरह की रियायत देते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय की ओर से इस निविदा को प्राधिकरण संभाल रहा है। प्राधिकरण ने इच्छुक कंपनियों से ई-प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चार दिवसीय यात्रा पर जापान जाएंगे

 सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को जापान की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने को लेकर सेना प्रमुख ‘जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। रावत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। जनरल रावत रक्षा मंत्री तारो कोनो से भी मुलाकात करेंगे, जिस दौरान आपसी हितों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अपने बीच रणनीतिक तथा रक्षा संबंधों को और विस्तार देने के लिए भारत और जापान ने अपनी पहली विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित की। 

टॅग्स :चंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandrayaan-4: अब चंद्रयान-4 की बारी, चंद्रमा पर इंसान भेजने की भी तैयारी, भारत ने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजनाओं की घोषणा की

भारतअंतरिक्ष : कल्पना और हकीकत के बीच के मिटते फासले

भारतIndependence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के बारे में जानिए 10 रोचक तथ्य, चौथे वाले के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में नए मुकाम हासिल करने का साल रहा 2023

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के पुन: सक्रिय होने की अब कोई उम्मीद नहीं, इसरो के पूर्व अध्यक्ष किरण कुमार ने कहा- नहीं-नहीं, अब नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत