लाइव न्यूज़ :

Top News: पीएम मोदी 13,500 करोड़ रुपये के पशु टीकाकरण योजना की करेंगे शुरुआत, इन खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: September 11, 2019 07:43 IST

Top 5 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा में होंगे। वह दुधारू पशुओं को मुंहपका-खुरपका एवं ब्रूसेलोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त कराने के लिए तैयार की गई 13,500 करोड़ की टीकाकरण योजना का शुभारम्भ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी आज मथुरा में करेंगे पशुओं के लिए 13,500 करोड़ रुपये की टीकाकरण योजनासैमसंग आज करेगा अपने गैलेक्सी ए सीरीज के नये स्मार्टफोन लॉन्च, प्रो-कबड्डी लीग में दो मैच

पीएम नरेंद्र मोदी आज मथुरा में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा के पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि एवं गौ अनुसंधान केंद्र में आयोजित पशुमेले के दौरान दुधारू पशुओं को मुंहपका-खुरपका एवं ब्रूसेलोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त कराने के लिए तैयार की गई 13,500 करोड़ की टीकाकरण योजना का शुभारम्भ करेंगे। इस स्कीम के तहत करीब 30 करोड़ गायों/भैंसों, 20 करोड़ भेड़/बकरियों के टीकाकरण की योजना है।

सुप्रीम कोर्ट बेंच आम्रपाली केस में करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच आज आम्रपाली केस में सुनवाई कर सकती है। पिछली सुनवाई में 26 अगस्त को बेंच ने ईडी और आईसीएआई के सामने फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये थे। साथ ही कोर्ट ने 7.16 करोड़ रुपये शीर्ष न्यायालय की रजिस्ट्री की देखरेख में खाते में जमा 22.47 करोड़ रुपये में से 7.16 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी को देने के लिये कहा है। यह धन कंपनी को आम्रपाली समूह की कुछ अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए देने को कहा गया है।

गोवा में खनन बहाली पर मंत्री समूह सौंपेगा पीएम को रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री समूह (जीओएम) गोवा में खनन की बहाली के बारे में अपनी रिपोर्ट आज प्रधानमंत्री मोदी को सौंपेगा। सुप्रीम द्वारा 88 पट्टों को रद्द करने और ताजा लौह अयस्क के खनन पर प्रतिबंध लगाने के बाद पिछले साल मार्च में गोवा में खनन पर रोक लग गई। इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम पाने वाले हजारों लोग तब से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे ताकि राज्य और केंद्र सरकार खनन को बहाल करने के रास्ते तलाश सकें।

सैमसंग का नया फोन होगा लॉन्च

सैमसंग आज अपने गैलेक्सी ए सीरीज के नये स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह नया फोन गैलेक्सी A-30 और A-50 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। यह दोनों फोन पिछले महीने लॉन्च हुए थे। नये फोन में तीन रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 6.4 इंच डिसप्ले होगा।

प्रो-कबड्डी लीग में आज दो मैच

प्रो-कबड्डी लीग में आज एक हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला होना है। वहीं, दूसरी ओर बंगाल वॉरियर और यु मुंबा भिड़ेंगे। मुंबई 13 में से 6 मैच जीतकर 37 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। बंगाल ने 14 में 7 मुकाबले जीते हैं और उसके 48 अंक हैं। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा ने 13 में से 9 मैच जीते हैं और उसके 46 अंक हैं। जयपुर ने 13 में से 6 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 38 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टआम्रपाली ग्रुप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील