लाइव न्यूज़ :

भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेशा विशेष स्थान रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:50 IST

Open in App

तोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेशा विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री ने खासतौर पर तोक्यो के लोगों की और मेजबान देश की जनता के साथ ही वहां की सरकार की भी सराहना की और कहा कि उनके बेजोड़ आतिथ्य, और इस ओलंपिक के जरिए एकजुटता का संदेश फैलाने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। मोदी ने कहा,‘‘भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेशा विशेष स्थान रहेगा। प्रत्येक भारतीय की स्मृति में ये खेल अंकित रहेंगे और खेलों के प्रति जुनून के लिए खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस दल का प्रत्येक सदस्य विजेता है और प्रेरणा स्रोत है।’’ गौरतलब है कि भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक मिलाकर कुल 19 पदक जीते और पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ भारत ने ऐतिहासिक संख्या में पदक जीते हैं और उससे हम प्रसन्नता से भरे हैं। मैं कोच, सहयोगी कर्मचारियों और खिलाड़ियों के परिवारों की सराहना करता हूं कि उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार सहयोग दिया। हम खेलों में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सफलता को बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई