लाइव न्यूज़ :

Tokyo Paralympics 2020 : निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2021 19:13 IST

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में हाई जंप खिलाड़ी निषाद कुमार ने भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया. पुरुषों की T47 ऊंची कूद में भारत के लिए पदक जीता है. यह इन खेलों में भारत का दूसरा पदक है. निषाद से पहले भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने भी रजत पदक अपने नाम किया था.

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो पैराओलंपिक में निषाद कुमार ने जीता हाई जंप में जीता सिल्वर मेडलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद कुमार को दी बधाईपीएम मोदी ने कहा, निषाद अतुल्नीय योग्यता वाले बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 की शुरूआत में ही भारतीय खिलाड़ियों ने परचम लहरा दिया है. टोक्यो पैरालंपिक में देश की की झोली में एक और पदक आ गया है. टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में हाई जंप खिलाड़ी निषाद कुमार ने भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया. पुरुषों की T47 ऊंची कूद में भारत के लिए पदक जीता है. यह इन खेलों में भारत का दूसरा पदक है. निषाद से पहले भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने भी रजत पदक अपने नाम किया था.

निषाद ने 2.06 मीटर की जंप लगाई. इसी कूद के साथ उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की. अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने विश्व रिकॉर्ड 2.15 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता. निषाद की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. 

पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, “टोक्यो से एक और अच्छी खबर आई है. निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया है. वह अतुल्नीय योग्यता वाले बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. उन्हें बधाई.”

बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं. उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी. इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं. इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है. 

भारत के एक अन्य विनोद कुमार भी मेडल जीतने की होड़ में बने हुए हैं. मेंस F52 डिस्कस थ्रो कैटेगरी में विनोद 19.91 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स में क्लास-4 कैटेगरी में भारत को पहला मेडल दिलाया. फाइनल में भाविना का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से था. यिंग ने भाविना को 11-7, 11-5 और 11-6 से हरा कर गोल्ड जीता. भाविना को सिल्वर मिला.

टॅग्स :Tokyo Paralympicsनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र