लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympic: मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में जीता सिल्वर मेडल, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 24, 2021 13:06 IST

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है ।

Open in App
ठळक मुद्देमीराबाई चानू ने ओलंपिक 2020 में भारत का खाता खोला भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

टोक्यो : भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को इतिहास रच दिया । उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 के पहले दिन महिलाओं की 49 किलोग्राम प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय भारोत्तोलक बनी।

मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया और 49 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला । चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक की इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती थी, भारत भारोत्तोलन में मीरा बाई चानू के रजत पदक जीतने से बेहद खुश है। इससे सभी भारतीयो को प्रेरणा मिलेगी । 

मीराबाई की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है । उन्होंने लिखा कि हमें बहुत गर्व है कि मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी में रजत पदक जीता है । भविष्य के लिए उनको बहुत सारी शुभकामनाएं । 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मीरा बाईओलंपिकनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?