लाइव न्यूज़ :

Today Top News: देश में होली का जश्न, कोरोना की वजह से राष्ट्रपति व PM मोदी समारोहों से रहेंगे दूर, कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट जारी

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2020 08:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खुद कोरोना की समीक्षा की थी। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर देश की जनता को भीड़ से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि वह होली मिलन में हिस्सा नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसियासी संकट के बीच मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन आज भोपाल पहुंचेंगे।आज कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित मरीज की संख्या हुई 47, पुणे में दो (पति-पत्नी) मरीज मिले।

 आज देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है होली, PM, राष्ट्रपति होली समारोहों से रहेंगे दूर

आज देश भर में होली का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज होली समारोह से जुड़े किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को खुद कोरोना की समीक्षा की थी। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों का कहना है कि भीड़ से दूर रहना चाहिए। देश की जनता को भीड़ से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि वह होली मिलन में हिस्सा नहीं लेंगे।

उसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेताओं ने ऐसा ही ऐलान भी किया और लोगों को भीड़ से दूर रहने की सलाह भी दी।

सियासी संकट के बीच मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन आज भोपाल पहुंचेंगेमध्य प्रदेश की सियासी ड्रामे के बीच होली की छुट्टी पर लखनऊ गए राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon) ने अपनी छुट्टी कैंसिल कर दी है। जानकारी मिल रही है कि राज्यपाल मंगलवार दोपहर को वापस भोपाल पहुंचेंगे। राजभवन के सूत्रों के हवाले से ये खबर मिल रही है।

दरअसल, राज्यपाल लालजी टंडन लखनऊ गए हुए थे, लेकिन बदलती सियासत के बीच उनके भोपाल वापस लौटने की जानकारी मिल रही है। कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक खत्‍म हो गई है। वहीं कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को 11.30 बजे बैठक होगी। जबकि बीजेपी विधायक दल की शाम 7 बजे पार्टी मुख्यालय में बैठक होने वाली है।

आज भोपाल में भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठकमध्य प्रदेश में गहराते सियासी संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी ने आज भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई है। भोपाल में शाम सात बजे से होने वाली इस बैठक में भाजपा मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के साथ कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बना सकती है। बता दें कि मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफे सौंप दिए हैं।  

आज कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित मरीज की संख्या हुई 47, पुणे में दो (पति-पत्नी) मरीज मिले आज पुणे में कोरोना वायरस से जुड़ा महाराष्ट्र का पहला केस सामने आया है। इसमें पति-पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। ये दोनों मरीज एक जनवरी को दुबई से पुणे लौटे थे। दोनों पुणे की एक ट्रेवल एजेंसी की ओर से आयोजित दुबई टूर के लिए खाड़ी देश गए थे। बता दें कि इस तरह भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 47 हो गए हैं। पंजाब में COVID-19 का एक मरीज सामने आया है। पंजाब में जिस मरीज में यह संक्रमण पाया गया है, वह इटली की यात्रा कर चुका है। रविवार से अब तक कोरोना वायरस के 8 (पुणे का जोड़कर) नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कमलनाथहोलीहिंदू त्योहारनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदशिवराज सिंह चौहानज्योति रंधावाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर