लाइव न्यूज़ :

टॉप 5 न्यूज: नक्सल लिंक पर पुलिस ने कहा- सबूत नष्ट कर सकते हैं आरोपी, पूर्व IPS अधिकारी ड्रग प्लांटिंग केस में गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 5, 2018 18:38 IST

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कथित नक्सल लिंक के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 05 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। ऐसे में यात्रा के बीच राहुल ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में यात्रा से जुड़ी कुछ फोटो को भी शेयर की है। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कथित नक्सल लिंक के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। 

1- कैलाश मानसरोवर यात्रा के बीच राहुल गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। ऐसे में यात्रा के बीच राहुल ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में यात्रा से जुड़ी कुछ फोटो को भी शेयर किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि एक इंसान तब ही कैलाश जाता है, जब उसे बुलावा आता है, मैं काफी खुश हूं कि मुझे ये मौका मिला है, जो भी मैं यहां देखूंगा वह आपके साथ साझा करने की कोशिश करूंगा। 

2- दिलीप कुमार की बिगड़ी तबियत

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार को तबियत खराब के चलते भर्ती करवाया गया है। खबर के अनुसार उनको सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है।

अगस्त के पहले सप्ताह में भी उनको भर्ती करवाया गया था, उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94-वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। 

3- महाराष्ट्र पुलिस नक्सल लिंक पर कहा- सबूत नष्ट कर सकते हैं आरोपी

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कथित नक्सल लिंक के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने सरकार से असहमति के लिए नहीं बल्कि बैन संगठन सीपीआई के सदस्य होने के सबूत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

 पुलिस ने आरोपियों के पूछताछ के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर एक बार उनकी कस्टडी की मांग की है। साथ ही आशंका भी जताई है कि आरोपी सबूत नष्ट कर सकते हैं। पुलिस ने कोर्ट ने सील बंद लिफाफे में सबूत भी पेश किए हैं। 

4-पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ड्रग प्लांटिंग केस में गिरफ्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को गुजरात सीआईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। संजीव भट्ट को 22 साल एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। 

पूर्व आईपीएस अधिकारी और सात अन्य को 22 साल पहले कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ करने के लिए पहले हिरासत में लिया गया था।ट

5- ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहले अनाधिकारिक टेस्ट में भारत-ए को 98 रनों से मात दी 

- जॉन हॉलैंड की धारदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया-ए ने बेंगलुरु में पहले अनाधिकारिक टेस्ट में भारत-ए को 98 रनों से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 262 रनों के  लक्ष्य के जवाब में चौथे और आखिरी दिन भारत-ए की टीम 163 रनों पर सिमट गई।

- 17 ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल पुरुषों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वॉर्टर फाइनल में डोमिनिक थीम को मात दी। वहीं डेल पोत्रे ने जॉन इस्नर को हराया। महिला वर्ग में छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने कैरोलिन प्लिसकोवा को हराते हुए महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमहाराष्ट्रदिलीप कुमारराहुल गांधीकैलाश मानसरोवर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो