लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार को झटका, 14 विधायकों ने सौंपा इस्तीफा, पीएम मोदी ने खाका पेश

By भाषा | Updated: July 6, 2019 18:48 IST

राहुल गांधी के इस्तीफे के औपचारिक ऐलान के बाद से नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर चल रही अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी युवा नेता को पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई की एक विशेष अदालत ने भाजपा के पूर्व सांसद दीनू सोलंकी और छह अन्य को शनिवार को दोषी करार दिया।सत्तारूढ़ गठबंधन के 14 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपा।

6 जुलाई की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। उच्चतम न्यायालय में बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसमें उसने महाराष्ट्र में शिक्षा और नौकरी में मराठा समुदाय के आरक्षण की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि 2019-20 का बजट उच्च आर्थिक वृद्धि दर के रास्ते पर देश के लौटने को लेकर रूपरेखा पेश करता है। उन्होंने कहा कि बजट इस बात पर आधारित है कि जो अर्थव्यवस्थाएं सूझबूझ वाली राजकोषीय नीतियों का अनुकरण करती हैं, वो राजकोषीय मोर्चे पर लापरवाही करने वालों की तुलना में अंतत: पुरस्कृत होती हैं।

राहुल गांधी के इस्तीफे के औपचारिक ऐलान के बाद से नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर चल रही अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी युवा नेता को पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी की है।

आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की 2010 में हुई हत्या के मामले में यहां सीबीआई की एक विशेष अदालत ने भाजपा के पूर्व सांसद दीनू सोलंकी और छह अन्य को शनिवार को दोषी करार दिया।

एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार को एक और झटका देते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के 14 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की सदस्यता मुहिम शनिवार को आरंभ की और कहा कि यह मुहिम सभी वर्ग के लोगों को भगवा दल से और जोड़ेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले के सिलसिले में यहां की एक अदालत में पेश हुए।

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शुक्रवार देर रात 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह पिछले दो दशकों में यहां आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

अमेरिकी कॉरपोरेट जगत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पहली बार पेश किए गए बजट की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए इसे समावेशी और विदेशी निवेश के लिए आकर्षक बताया।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप ने यहां 75,000 डालर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा क्वार्टर फाइनल में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गये।

आईसीसी विश्व कप के दौरान एक अन्य राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये लीग मैच के दौरान हेडिंग्ले मैदान के ऊपर से भारत विरोधी बैनर के साथ विमान गुजरा।

बजट में पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क और उपकर बढ़ने से महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल लगातार मुद्रास्फीति पर नियंत्रण रखा और आगे भी सरकार इस पर अंकुश बनाये रखेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के 2019-20 के बजट में प्रति व्यक्ति आय, खपत और उत्पादकता बढ़ाकर अगले पांच साल में देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने का खाका पेश किया है।

बजट में पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क और उपकर बढ़ाये जाने के बाद शनिवार को पेट्रोल का दाम 2.40 रुपये और डीजल का दाम 2.36 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारनिर्मला सीतारमणवाराणसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप