लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एनसीआर समेत देश के 21 राज्यों में आज हो सकती है बारिश, अगले दो तीन दिनों तक रह सकता है ऐसे ही मौसम

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 08:57 IST

मौसम के बारे में अपडेट देते हुए आईएमडी ने कहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मई से उत्तर पश्चिम भारत प्रभावित रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर समेत देश के 21 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।कई जगहों पर बिजली गिरने और ओले पड़नी की भी उम्मीद जताई गई है।विभाग की अगर माने तो अगले दो तीन दिन तक मौसम खराब रह सकता है।

नई दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के जंतर मंतर, विजय चौक, संसद मार्ग और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में रात में तेज बारिश हुई है। यही नहीं वहां तेज हवाएं भी चली है। विभाग की अगर माने तो आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी संभावना जताई है कि इस तरीके से बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा और अगले दो तीन दिन तक इसी तरीके से वर्षा हो सकती है। 

विभाग की अगर माने तो दिल्ली एनसीआर समेत देश के 21 राज्यों में आज बारिश हो सकती है। आज उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। यही नहीं राजस्थान और केरल के कुछ जगहों पर भी भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में कल बारिश और आंधी आई थी। 

जानें इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की अगर माने तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी में आंधी के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभवाना है। ऐसे में इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है। यही नहीं उत्तराखंड, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर आज बिजली गिरने, तेज हवाओं के चलने, गरज के साथ बारिश होने और यहां ओले गिरने की भी उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बिजली भी गिर सकती है और तूफान के साथ यहां तेज बारिश भी हो सकती है। 

अगले दो तीन दिनों तक रह सकता है मौसम खराब

आईएमडी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,  ओडिशा, विदर्भ, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित रह सकता है। 

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि देश के कुछ राज्यों में अगले दो तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम खराब रह सकता है।  

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCRराजस्थानकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल