लाइव न्यूज़ :

पंजाब को बचाने के लिए आप सरकार को इस्तीफा देकर नया चुनाव कराना चाहिए, हरसिमरत कौर ने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2023 20:34 IST

अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ''यह पूरी तरह से नाकाम सरकार है। आप सरकार को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए... उन्हें खुद ही पंजाब सरकार को भंग कर देना चाहिए और पंजाब को बचाने में मदद करने के लिए नये सिरे से चुनाव कराने चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देअकाली नेता ने पंजाब सरकार को भंग करने और राज्य को बचाने के लिए नये सिरे से चुनाव कराने की मांग कीउन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए सीएम मान और केजरीवाल को जिम्मेदार बतायाउन्होंने कहा, यह पूरी तरह से नाकाम सरकार है, आप सरकार को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नाकाम रही है। इसके साथ ही अकाली नेता ने पंजाब सरकार को भंग करने और राज्य को बचाने के लिए नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की।

हरसिमरत संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली में उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल को सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया। केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 

हरसिमरत बादल ने कहा, ''यह पूरी तरह से नाकाम सरकार है। आप सरकार को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए... उन्हें खुद ही पंजाब सरकार को भंग कर देना चाहिए और पंजाब को बचाने में मदद करने के लिए नये सिरे से चुनाव कराने चाहिए।" हरसिमरत बादल ने यह भी कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की "गड़बड़ी" और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए मान और केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब एक साल हो गए हैं... उनके माता-पिता विधानसभा के बाहर धरना पर बैठे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे भेंट तक नहीं कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब सरकार की हिरासत में है, फिर भी वह टीवी चैनलों से बातचीत कर रहा है और कह रहा है कि जैसे ही पता चला कि मूसेवाला की सुरक्षा हटा ली गई है, हमने मौका नहीं छोड़ा।’’ 

(इनपुट पीटीआई-भाषा)

टॅग्स :हर्सिम्रत कौर बादलAkali Dalपंजाबभगवंत मानआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी