लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी TMC में लौटना चाहते हैं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष का दावा- बीजेपी ने उनके सपने कुचल दिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2022 10:33 IST

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु की अपमानजनक टिप्पणियों के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया है कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पार्टी में लौटना चाहते हैं शुभेंदु अधिकारी दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में वापसी के इच्छुक हैं क्योंकि भाजपा में उनका दम घुटने लगा है। कुणाल घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु की अपमानजनक टिप्पणियों के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह उन लोगों की टिप्पणियों का जवाब नहीं देते, जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी थे।

बिधाननगर निकाय चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता को 'गिरगिट' बताते हुए अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि दत्ता को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देना भाजपा की भूल थी। दत्ता ने 2019 में टीएमसी छोड़ दी थी और 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था और बाद में वह टीएमसी में लौट आए।

भाजपा नेता शुभेंदु द्वारा दत्ता की आलोचना से जुड़े सवाल पर घोष ने कहा, ''शुभेंदु मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं क्योंकि भाजपा में शामिल होने के पीछे जो उनके सपने थे, वे कुचल दिए गए हैं। हमारे पास जानकारी है कि वह उन दो-तीन अन्य नेताओं के साथ टीएमसी में वापस आना चाहते हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गए थे।'' हालांकि उन्होंने कहा कि शुभेंदु जैसे लोगों के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं।

टॅग्स :Shubhendu AdhikariटीएमसीकोलकाताkolkataBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos