लाइव न्यूज़ :

Arjun Singh joins BJP: तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका, दो सांसद भाजपा में शामिल, सुवेंदु अधिकारी के भाई भी बीजेपी में, टीएमसी पर कई गंभीर आरोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2024 17:10 IST

Arjun Singh joins BJP: अर्जुन सिंह ने दावा किया कि संदेशखालि मामले के कथित सरगना शाहजहां शेख के पास स्थानीय टीएमसी विधायक पार्थ भौमिक के सक्रिय संरक्षण में नैहाटी में बड़े पैमाने पर जमीन और अन्य संपत्तियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभी बैरकपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधत्व करते हैं।बैरकपुर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद कहा कि वह भाजपा में लौटे।लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

Arjun Singh joins BJPलोकसभा चुनाव 2024 से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असंतुष्ट तृणमूल कांग्रेस नेता और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में टीएमसी सांसद दिब्येंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए। दिब्येंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं। अर्जुन सिंह ने दावा किया कि संदेशखालि मामले के कथित सरगना शाहजहां शेख के पास स्थानीय टीएमसी विधायक पार्थ भौमिक के सक्रिय संरक्षण में नैहाटी में बड़े पैमाने पर जमीन और अन्य संपत्तियां हैं। अर्जुन सिंह ने बैरकपुर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद कहा कि वह भाजपा में लौटे। वह अभी बैरकपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधत्व करते हैं।

सिंह 2022 में टीएमसी में शामिल हुए थे, जबकि उनकी संसद सदस्यता बरकरार रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 2022 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुआ, तो मुझसे वादा किया गया था कि मुझे बैरकपुर लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार के रूप में फिर से नामांकित किया जाएगा। लेकिन पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया और मुझे धोखा दिया, इसलिए, मैंने भाजपा में वापस लौटने का फैसला किया है।’’

साल 2019 में अर्जुन सिंह टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने बैरकपुर में टीएमसी के तत्कालीन उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को हराया था। तीन साल बाद टीएमसी में लौटते हुए उन्होंने भाजपा से जुड़ने को एक 'गलत कदम' करार दिया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024टीएमसीBJPममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल