लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने तृणमूल सांसद के सरकारी घर पर की छापेमारी, जब्त किये 32 लाख रुपये व 10 हजार अमेरिकी डॉलर

By भाषा | Updated: September 20, 2019 17:48 IST

ईडी ने कहा कि अलकेमिस्ट समूह की 14 कंपनियों के पंजीकृत कार्यालयों समेत दिल्ली और चंडीगढ़ में सात स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने कहा कि अलकेमिस्ट समूह की 14 कंपनियों के पंजीकृत कार्यालयों समेत दिल्ली और चंडीगढ़ में सात स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की गयी। ईडी ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है जब तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में ही हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के.डी.सिंह के यहां स्थित आवास तथा कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी कर 32 लाख रुपये नकद तथा 10 हजार अमेरिकी डॉलर जब्त किये। ईडी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ईडी ने कहा कि सांसद तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गयी।

ईडी ने कहा कि अलकेमिस्ट समूह की 14 कंपनियों के पंजीकृत कार्यालयों समेत दिल्ली और चंडीगढ़ में सात स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की गयी। अलकेमिस्ट समूह सांसद सिंह द्वारा नियंत्रित कंपनी है। ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘इन छापेमारी में के.डी.सिंह के दिल्ली स्थित आवास से घुमा-फिरा कर किये लेनेदेन से संबंधित कई दस्तावेज, डिजिटल सबूत तथा संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किये गये। इनके साथ ही 32 लाख रुपये नकद तथा 10 हजार अमेरिकी डॉलर भी जब्त किये गये।’’

बयान में कहा गया कि सांसद सिंह का आधिकारिक आवास यहां लुटियंस क्षेत्र में तुगलक लेन में स्थित है। ईडी ने जांच के सिलसिले में सांसद को पिछले साल समन जारी किया था। ईडी ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है जब तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में ही हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी कर चुकी हैं। ईडी ने कहा कि उसने सांसद के चंडीगढ़ स्थित आवास तथा उनकी कंपनियों से जुड़े दो निदेशकों के घर की भी तलाशी ली।

ईडी मनी लौंड्रिंग के दो मामलों में सिंह, उनसे जुड़ी कंपनियों तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर रही है। पहला मामला कोलकाता पुलिस की प्राथमिकी पर तथा दूसरा मामला बाजार नियामक सेबी के आरोपपत्र पर आधारित है। 

टॅग्स :टीएमसीमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर