लाइव न्यूज़ :

संसदः टीएमसी सांसद ने चर्चा के दौरान खाया कच्चा बैंगन, महंगाई पर हो रही थी चर्चा, जानिए

By मेघना सचदेवा | Updated: August 1, 2022 18:36 IST

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सोमवार को संसद के सत्र में चर्चा के दौरान एक मामला सामने आया है। सदन में टीएमसी की महिला सांसद चर्चा के दौरान कच्चा बैंगन खाने लगीं।

Open in App
ठळक मुद्देरसोई गैस 600 रुपये थी, जो अब 1,100 रुपये है।सरकार के सवाल भी किया कि क्या सरकार चाहती है कि हम कच्ची सब्जियां खाएं।रसोई गैस इतनी महंगी है कि कच्ची सब्जियां खाने का सहारा लेना पड़ रहा है।

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सांसद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार को टीएमसी सांसद काकोली घोष ने सदन में मंहगाई पर हो रही चर्चा के दौरान कच्चा बैंगन खाना शुरू कर दिया। बता दें कि सदन में महंगाई का विरोध जताने के लिए यह तरीका अपनाया है।

टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कच्चा बैंगन खाते हुए कहा कि रसोई गैस इतनी महंगी है कि कच्ची सब्जियां खाने का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं धन्यवाद करती हूं कि आखिरकार महंगाई और रसोई गैस के बढ़े दामों पर चर्चा करने की इजाजत दी गई।

एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की

टीएमसी सांसद ने चर्चा के दौरान एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चार बार बढ़ाए गए हैं। रसोई गैस 600 रुपये थी, जो अब 1,100 रुपये है। उन्होंने चर्चा के दौरान सरकार के सवाल भी किया कि क्या सरकार चाहती है कि हम कच्ची सब्जियां खाएं।

कांग्रेस के 4 सांसद हो चुके हैं सस्पेंड 

बता दें कि इस बार विपक्ष के बढ़ते हंगामें को देखते हुए कई विपक्षी सांसदों को सत्र से सस्पेंड किया गया। जबकि कांग्रेस के 4 सांसदों को सत्र की बची हुई अवधि के लिए सस्पेंड किया गया। 18 जुलाई को शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र 2 अगस्त तक चलेगा।

मानसून सत्र की शुरुआत से विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। कई बार महंगाई पर चर्चा करने के लिए विपक्ष की मांग के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने इस पर सहमति जाहिर की थी। हालांकि विपक्षी सांसदों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया था जिसपर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रटीएमसीमहंगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण