लाइव न्यूज़ :

TMC सांसद ने भी लिखा मार्क जकरबर्ग को पत्र, कहा- फेसबुक का BJP के प्रति है झुकाव, कई सबूत मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2020 13:15 IST

कांग्रेस ने मंगलवार (1 सितंबर) को फेसबुक और बीजेपी के बीच ‘सांठगांठ’ होने का आरोप फिर लगाया और दावा किया कि भारत के लोकतंत्र एवं सामाजिक सद्भाव पर किया गया ‘हमला’ बेनकाब हुआ है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण की तत्काल जांच होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि फेसबुक और बीजेपी की कथित सांठगांठ ने लोकतंत्र को चोट पहुंची हैकांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए BJP के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय का कहना है कि किसी सोशल मीडिया कंपनी ने नहीं, बल्कि भारत के लोगों और कांग्रेस ने राहुल गांधी को खारिज किया है।

नई दिल्ली:  फेसबुक हेट स्पीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जकरबर्ग को पत्र लिखा है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि फेसबुक बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि बीजेपी के प्रति कथित झुकाव को लेकर सार्वजनिक तौर पर कई सबूत मौजूद हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह पत्र  पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा है। 

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मार्क जकरबर्ग  को लिखे पत्र में उनके साथ पहले की मुलाकात का जिक्र भी किया है। जिसमें इनमें से कुछ मामलों को उठाया गया था। टीएमसी की ओर से 28 अगस्त को ये पत्र लिखा गया था। जिसमें फेसबुक पर बीजेपी के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया है। टीएमसी से पहले कांग्रेस की ओर से भी मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिख ये ही मुद्दा उठाया गया था। 

जानें पत्र में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने क्या-क्या लिखा? 

टीएमसी पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओ ब्रायन ने जुकरबर्गे से अक्टूबर 2015 में मुलाकात की थी। ओ ब्रायन ने कहा, भारत की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) को भारत के 2014 और 2019 चुनाव में फेसबुक की भूमिका को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। 

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा, भारत के राज्य पश्चिम बंगाल में चुनाव होने में करीब कुछ ही महीने पहले, आपकी कंपनी के हाल ही में बंगाल में फेसबुक पेज और अकाउंट्स को ब्लॉक करना भी फेसबुक और बीजेपी के बीच संबंध की ओर इशारा करता है। फेसबुक के वरिष्ठ प्रबंधन के आंतरिक ज्ञापन सहित सार्वजनिक तौर पर कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जो पक्षपात साबित करने को काफी हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी लिखा जुकरबर्ग को पत्र

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग  को मंगलवार (1 सितंबक) को पत्र लिखा। रविशंकर प्रसाद ने जुकरबर्ग को तीन पन्नों का पत्र लिखकर कहा कि फेसबुक के कर्मचारी चुनावों में लगातार हार का सामना करनेवाले लोगों तथा प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को कथित ''अपशब्द'' कहने वालों का समर्थन कर रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक इंडिया टीम में बैठे लोग पक्षपात के मामलों की शिकायत के बावजूद कोई जवाब नहीं देते। समिति ने फेसबुक से संबंधित मुद्दे पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों को भी तलब किया है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की स्थायी समिति ने फेसबुक के प्रतिनिधियों को तलब किया है और यह नागरिक अधिकारों की रक्षा के विषय तथा सोशल मीडिया मंच के कथित दुरुपयोग पर उनके विचार सुनेगी।

जानें क्या है पूरा विवाद 

फेसबुक से जुड़ा पूरा विवाद अमेरिकी अखबार 'वाल स्ट्रीट जर्नल' की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट के बाद आरंभ हुआ। इस रिपोर्ट में फेसबुक के अनाम सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फेसबुक के वरिष्ठ भारतीय नीति अधिकारी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक आरोपों वाली पोस्ट डालने के मामले में तेलंगाना के एक बीजेपी विधायक पर स्थायी पाबंदी को रोकने संबंधी आंतरिक पत्र में हस्तक्षेप किया था।

आरोपों के बाद फेसबुक ने अपनी सफाई में कहा था कि उसके मंच पर ऐसे भाषणों और सामग्री पर अंकुश लगाया जाता है, जिनसे हिंसा फैलने की आशंका रहती है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि उसकी ये नीतियां वैश्विक स्तर पर लागू की जाती हैं और इसमें यह नहीं देखा जाता कि यह किस राजनीतिक दल से संबंधित मामला है। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :मार्क जुकेरबर्गफेसबुकटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया