लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-नए संसद भवन पर हो रहे करोड़ों खर्चे लेकिन...., जानें

By भाषा | Updated: May 30, 2023 07:51 IST

पश्चिम बंगाल को मनरेगा का धन नहीं दिए जाने पर बोलते हुए टीएमसी वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ‘‘उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च करके नया संसद भवन बनाया है। केंद्र सेंट्रल विस्टा परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। जबकि उन्होंने राज्य में 100 दिन की मनरेगा योजना के लिए 7,500 करोड़ रुपये लंबित रख रखे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने नए संसद भवन पर हो रहे खर्चे को लेकर बोला है। बनर्जी ने कहा है कि नए संसद भवन पर इतने खर्च किए गए हैं लेकिन अभी तक बंगाल को मनरेगा का धन नहीं दिया जा रहा है।

कोलकाता:  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने नये संसद भवन के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने बंगाल के लिए मनरेगा योजना के तहत धनराशि रोक रखी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नये संसद भवन का उद्घाटन किया है। 

टीएमसी नेता ने क्या कहा

तृणमूल कांग्रेस समेत करीब 20 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया और आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद भवन के उद्घाटन के अधिकार से वंचित किया गया है। इस मुद्दे पर बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च करके नया संसद भवन बनाया है। केंद्र सेंट्रल विस्टा परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। जबकि उन्होंने राज्य में 100 दिन की मनरेगा योजना के लिए 7,500 करोड़ रुपये लंबित रख रखे हैं।’’ 

भाजपा के कहने पर रोक रखा है बंगाल का पैसा

नये संसद भवन का निर्माण कार्य करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत से ढाई साल की अवधि में पूरा किया गया। टीएमसी नेता ने कहा कि उन्हें पुरानी संसद में बैठने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सांसद के रूप में मुझे पुराने संसद भवन में बैठने में कोई समस्या नहीं है।’’ टीएमसी महासचिव ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कहने पर बंगाल का बकाया धन रोक रखा है। 

 

टॅग्स :Abhishek Banerjeeटीएमसीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया