लाइव न्यूज़ :

'पार्थ चटर्जी को शिक्षा मंत्रालय में हो रहे भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी थी', तृणमूल की पूर्व नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 11:48 IST

पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए गए पार्थ चटर्जी के बारे में तृणमूल कांग्रेस की ही एक पूर्व नेता ने खुलासा करते हुए कहा है कि पार्थ चटर्जी को शिक्षा मंत्रालय में हो रहे भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस की नेता रह चुकी बैसाखी बनर्जी ने किया खुलासापार्थ चटर्जी को शिक्षा मंत्रालय में हो रहे भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी थीपार्थ चटर्जी ने इसे रोकने कि लिए कुछ नहीं किया

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी लगातार घिरते जा रहे हैं। अब तृणमूल कांग्रेस की ही एक पूर्व नेता ने पार्थ चटर्जी के बारे में ऐसे खुलासे किए हैं जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पश्चिम बंगाल कॉलेज और यूनिवर्सिटीज की प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की पूर्व महासचिव और तृणमूल कांग्रेस की नेता रह चुकी बैसाखी बनर्जी ने कहा है कि पार्थ चटर्जी को शिक्षा मंत्रालय में हो रहे भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसे रोकने कि लिए कुछ नहीं किया। 

एक निजी समाचर चैनल से बातचीत करते हुए बैसाखी बनर्जी ने बताया कि पार्थ चटर्जी अच्छी तरह जानते थे कि पैसे लेकर लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं बैसाखी बनर्जी ने बताया कि पार्थ चटर्जी नहीं चाहते थे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी भी हाल में सरकारी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति बनें। अपनी बातचीत के दौरान बैसाखी बनर्जी ने एक वाकया भी सुनाया कि जब केसरी नाथ त्रिपाठी प. बंगाल के राज्यपाल थे तब पार्थ चटर्जी ने उनसे कलकत्ता विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में एक महिला को नियुक्त करने के लिए कहा था। बैसाखी बनर्जी ने बताया कि जिस महिला को पार्थ चटर्जी ने नियुक्त करने के लिए कहा था उनके पास नौकरी का आवेदन भी नहीं था।

कौन हैं बैसाखी बनर्जी

पार्थ चटर्जी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करने वाली बैसाखी बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के प्रोफेसर सेल की महासचिव थीं। इस सेल को पश्चिम बंगाल कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (डब्ल्यूबीसीयूपीए) के नाम से जाना जाता है। बैसाखी बनर्जी साल 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं लेकिन 2021 में उन्होंने भाजपा भी छोड़ दी थी।

बता दें कि बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी,दोनों फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित तौर पर कुल 52 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। 

टॅग्स :Partha Chatterjeeपश्चिम बंगालप्रवर्तन निदेशालयWest BengalED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?