लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: टीएमसी ने लुईजिन्हो फलेरियो की जगह फतोर्दा सीट से सियोला वास को दिया टिकट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 28, 2022 12:11 IST

शुक्रवार को टीएमसी नेता लुईजिन्हो फलेरियो प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वो अपना टिकट वापस ले रहे हैं। ऐसे में अब उनकी जगह फतोर्दा सीट से सियोला वास को TMC उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी नेता लुईजिन्हो फलेरियो ने अपना टिकट वापस लेने का ऐलान कियाफलेरियो की जगह सियोला वास को मिला टिकट

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच गोवा से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शुक्रवार को टीएमसी (TMC) नेता लुईजिन्हो फलेरियो सीट (Luizinho Faleiro) प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वो अपना टिकट वापस ले रहे हैं। ऐसे में अब उनकी जगह फतोर्दा (Fatorda Seat) से सियोला वास (Seoula Vas) को TMC उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि मीडिया से मुखातिब होते हुए लुईजिन्हो फलेरियो ने कहा। "मैं फतोर्डा से गोवा टीएमसी उम्मीदवार के रूप में अपना टिकट वापस लेने की घोषणा करता हूं और एक प्रोफेशनल महिला को कमान सौंपता हूं। महिलाओं को सशक्त बनाना यही पार्टी की नीति रही है।" उहोने आगे कहा, "मैंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है क्योंकि मैं सभी टीएमसी उम्मीदवारों के लिए पूरे गोवा में लड़ना और प्रचार करना चाहता हूं ताकि वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें।"

अपनी बात को जारी रखते हुए टीएमसी नेता लुईजिन्हो फलेरियो ने कहा, "मेरा पहले का अनुभव कहता है कि पिछली बार जब मैंने चुनाव लड़ा था तो हम उनके साथ न्याय नहीं कर पाए थे। मेरी जगह लेने के लिए हमारे पास एक बहुत ही सक्षम महिला हैं, जिनका नाम सियोला वास है. वास पार्टी की ओर से फतोर्डा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह