लाइव न्यूज़ :

अमित शाह रोडशो हिंसा: TMC नेता ने कहा- BJP अपने बाहरी गुंडों को लेकर आई, तेजिंदर बग्गा ने दिया यह जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 15, 2019 17:11 IST

Lok Sabha Elections 2019: अमित शाह के निशाना साधने के बाद टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम लेते हुए आरोप लगाया के बीजेपी जुलूस में अपने बाहरी गुंडों को लाई।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसक झड़प वाले मामले में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बीजेपी को घेरा है।डेरेक ओ ब्रायन ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम लेते हुए कहा कि बीजेपी जुलूस में अपने बाहरी गुंडों को लाई।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता रोडशो में मंगलवार (14 मई) को हुई हिंसक झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है। अमित शाह के निशाना साधने के बाद टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम लेते हुए आरोप लगाया के बीजेपी जुलूस में अपने बाहरी गुंडों को लाई।

उन्होंने कहा कि तेजिंदर बग्गा वही आदमी है जिसने दिल्ली में किसी को चांटा मारा था। पीटीआई के मुताबिक ब्रायन ने कहा, ''हिंसा के दौरान ‘विद्यासागर खत्म, व्हेयर इज द जोश’ जैसे नारे लगने के ऑडियो हासिल करने और उसके प्रमाणीकरण की कोशिश कर रहे हैं।'' टीएमसी नेता ने कहा कि उनके पास दो चौंकाने वाली ऐसी तस्वीरें हैं जिनसे खुलासा होता है कि बंगाल में केंद्रीय बल किस प्रकार बीजेपी के साथ गुपचुप तरीके से मिलकर काम कर रही हैं। 

ब्रायन के आरोप पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पलटवार किया है। बग्गा ने कहा, ''कोई भी डेरेक ओ ब्रायन को गंभीरता से नहीं लेता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वह यह साबित कर दें कि मैं हिंसा वाली जगह से 500 मीटर की दूरी पर था। अगर मैं गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा नहीं तो उन्हें राजनीति छोड़ देना चाहिए अगर आरोप साबित नहीं कर पाते हैं।'' 

बता दें कि उत्तरी कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसक झड़प में अराजक तत्वों ने दार्शनिक और लेखक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को भी तोड़ दिया। टीएमसी आरोप है कि बीजेपी के लोगों ने मूर्ति तोड़ी। पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोधस्वरूप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ईश्वरचंद विद्यासागर की फोटो डीपी में लगाई।

वहीं, अमित शाह का कहना है कि अगर सीआरपीएफ के जवान नहीं होते तो उनका बच पाना मुश्किल था। हिंसा के लिए उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया। शाह ने चुनाव आयोग से टीएमसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अमित शाह का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हार की आशंका के चलते टीएमसी बौखलाहट नें हिंसा को अंजाम दे रही है। उनका कहना है कि बीजेपी देश भर में चुनाव लड़ रही है लेकिन बंगाल छोड़ कहीं भी हिंसा नहीं हो रही है, इसका मतलब है कि टीएमसी हिंसा का सहारा ले रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे