लाइव न्यूज़ :

TMC ने की ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान सौंपने की मांग, बताया गठबंधन के नेतृत्व के लिए ‘सबसे उपयुक्त’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2024 21:59 IST

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि वह इस पद के लिए ‘‘सबसे उपयुक्त’’ हैं क्योंकि वह एकमात्र नेता हैं जिन्होंने बार-बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया थाउन्होंने संकेत दिया कि यदि उन्हें अवसर मिले तो वह गठबंधन की कमान संभालने को तैयार हैं

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान सौंपने की मांग की। पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि वह इस पद के लिए ‘‘सबसे उपयुक्त’’ हैं क्योंकि वह एकमात्र नेता हैं जिन्होंने बार-बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त दी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी जिसका गठबंधन में घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने समर्थन करते हुए उन्हें एक सक्षम नेता बताया।

वहीं विपक्षी गठबंधन के एक अन्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने इस संबंध में आम सहमति पर जोर दिया। यादव ने रविवार को कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें ममता बनर्जी के नेतृत्व करने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि भाजपा विरोधी गठबंधन में कई वरिष्ठ राजनेता हैं, एक साथ बैठकर नेता चुनने पर सामूहिक निर्णय लेने की आवश्यकता है।’’ 

बनर्जी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने शनिवार को कहा था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह देश की एक सक्षम नेता हैं और उन्हें यह कहने का अधिकार है। उन्होंने संसद में जो सांसद भेजे हैं, वे मेहनती और जागरूक हैं।’’ 

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और संकेत दिया कि यदि उन्हें अवसर मिले तो वह गठबंधन की कमान संभालने को तैयार हैं। आजाद ने एक वीडियो बयान में कहा कि इन दिनों ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस)गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता के मुद्दे पर चर्चा चल रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठतम शरद पवार जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा है कि ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता बनाया जाना चाहिए।’’ तृणमूल सांसद ने कहा, ‘‘परिवर्तन की जरूरत है। ममता बनर्जी एकमात्र नेता हैं जिन्होंने बार-बार भाजपा और (प्रधानमंत्री नरेन्द्र)मोदी जी को हराया है और हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनावों में भाजपा को बंगाल से बाहर कर दिया गया।’’ 

आजाद ने कहा, ‘‘उनके पास काफी अनुभव है, उन्होंने खुद कहा है कि उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें अवसर मिलता है तो वह गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार हैं। वह सांसद, केंद्रीय मंत्री रही हैं और 2011 से वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता बनाया जाए। अपने अनुभव के कारण वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं।’’ 

इनपुट - भाषा एजेंसी

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी