लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारों के खिलाफ खड़े होने का समय: विजयन

By भाषा | Updated: August 23, 2021 12:48 IST

Open in App

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि अब समय है कि विश्व में ‘‘वर्तमान संकट का समाधान निकालने के लिए हम सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारधाराओं के खिलाफ एकजुट हो कर खड़े हों’’ और शांति तथा समृद्धि सुनिश्चित करें। समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती के अवसर पर फेसबुक पर एक पोस्ट में विजयन ने लिखा, ‘‘यह समय भाईचारा और समानता को कमजोर करने वाली सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारधाराओं से उत्पन्न चुनौतियों से उबरने के लिए एकजुट होने का है। तभी वर्तमान संकट का समाधान हो सकता है और शांति एवं समृद्धि से भरी नयी दुनिया स्थापित हो सकती हे।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज की भलाई के लिए जाति और धर्म के ऊपर मानवता को रखने के श्री नारायण गुरू के संदेशों को पहले से भी ज्यादा समझने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संदेश में कहा, ‘‘श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती पर मेरा उन्हें सादर प्रणाम। ऐसे विश्व गुरू के सिद्धांतों पर अडिग रहकर हम अपने विचारों, कथनों और कर्मों में शुद्धता लाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतExit Polls Results 2026 Updates: केरल में यूडीएफ की वापसी, हैट्रिक नहीं लगा सकेंगे विजयन, जानें दक्षिण भारत में बीजेपी का हाल

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो