लाइव न्यूज़ :

TIME आर्टिकल विवाद: प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने बोला झूठ, लेखक आतिश तासीर को बताया पाकिस्तानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2019 13:34 IST

आतिश तासीर मशहूर भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह और पाकिस्तान में पंजाब के गवर्नर रह चुके सलमान तासीर के बेटे हैं। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर को उनके सुरक्षा गार्ड मुमताज़ क़ादरी ने 2011 में गोली मार दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआतिश तासीर भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं।आतिश के पिता सलमान तासीर पंजाब प्रांत के गर्वनर रह चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने TIME मैगजीन में पीएम मोदी को लेकर छपे आर्टिकल के लेखक आतिश तासीर की आलोचना की है। संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तासीर को पाकिस्तानी बताया जबकि वह ब्रिटिश पत्रकार हैं।

कौन हैं आतिश तासीर

आतिश तासीर मशहूर भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह और पाकिस्तान में पंजाब के गवर्नर रह चुके सलमान तासीर के बेटे हैं। 2007 में सलमान तासीर को पाक में केन्द्रीय मंत्री बनाया गया और उसके अगले ही साल उन्हें पंजाब प्रांत का गवर्नर बना दिया गया। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर को उनके सुरक्षा गार्ड मुमताज़ क़ादरी ने 2011 में गोली मार दी थी।

1980 में ब्रिटेन में जन्मे आतिश तासीर, बचपन में दिल्ली में पले बढ़े। अमेरिका के मैसाच्युसेट्स से आतिश ने 2001 में पॉलिटिकल सांइस की पढ़ाई की। बता दें कि उनकी मां तवलीन सिंह पीएम मोदी के समर्थकों में से एक हैं।

क्या है विवाद

देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बीच ‘टाइम’ पत्रिका ने अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण के कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ एक विवादास्पद शीर्षक छापा है, लेकिन इसके नीचे ही एक अन्य शीर्षक में मोदी की प्रशंसा की गई है। अमेरिकी पत्रिका ने 20 मई 2019 के यूरोप, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका, एशिया और दक्षिण प्रशांत के अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण के कवर पर मोदी की तस्वीर के साथ शीर्षक दिया है ‘‘इंडियाज डिवाइडर इन चीफ’’।  

इस शीर्षक के नीचे एक अन्य शीर्षक दिया गया है : ‘‘मोदी द रिफॉर्मर’’ (सुधारक मोदी) । पत्रिका में यह भी कहा गया है कि विपक्षी कांग्रेस के पास वंशवाद के सिद्धांत के अलावा और कुछ देने को नहीं है। ‘‘मोदी द रिफॉर्मर’’ (सुधारक मोदी) लेख ‘यूरेशिया ग्रुप’ के अध्यक्ष एवं संस्थापक इयान ब्रेमर ने लिखा है। 

पत्रिका के अंदर ‘‘क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार के पांच साल और झेल सकता है?’’ शीर्षक के तहत एक लेख छपा है जिसे तासीर ने लिखा है। इसके अलावा ब्रेमर ने ‘‘आर्थिक सुधार के लिए भारत की सबसे बड़ी आशा मोदी’’ शीर्षक के तहत लेख लिखा है। तासीर ने लेख में लिखा, ‘‘मोदी के आर्थिक चमत्कार वास्तविक बनने में न केवल असफल हुए बल्कि इसने भारत में जहरीले धार्मिक राष्ट्रवाद का माहौल पैदा करने में भी मदद की।’’ 

तासीर ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पास राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को, भाई के साथ खड़ा करने के अलावा और कोई राजनीतिक सोच नहीं बची। उन्होंने कहा कि मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका विपक्ष इतना कमजोर है। वहीं दूसरी ओर, ब्रेमर ने लिखा कि मोदी का आर्थिक रिकॉर्ड मिश्रित रहा है लेकिन, ‘‘भारत को बदलाव की आवश्यकता है और मोदी अब भी वह व्यक्ति है जो ऐसा कर सकते हैं। 

उन्होंने चीन, अमेरिका और जापान के साथ संबंधों में सुधार किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनके घरेलू विकास एजेंडे ने करोड़ों लोगों के जीवन में सुधार किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?