लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:44 IST

Open in App

कोरबा, 10 दिसंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिछले चार दिनों में हाथियों के हमले में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।

कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज तड़के लगभग चार बजे जिले के पसान वन परिक्षेत्र के अंतर्गत घाघरा गांव में बुधमनिया बाई (50) को एक दंतैल हाथी ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधमनिया बाई फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोयी हुई थी। इस दौरान एक दंतैल हाथी खलिहान में घुस आया और महिला को कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा महिला का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में 17 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग ने गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया है कि वह जंगल में न जाएं और न ही खलिहान में रात गुजारें।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सोमवार की शाम पसान वन परिक्षेत्र के बिर्रा गांव निवासी घासीराम गोंड़ (65) की हाथी के हमले में मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि गोंड़ मवेशियों को चराने के बाद उन्हें गौठान में बांधकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक हाथी ने गोंड़ पर हमला कर दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को लेमरू वन परिक्षेत्र के बड़गांव निवासी बंधानो बाई (70) सुबह नौ बजे जब अपने घर के काम में व्यस्त थीं, तब अपने दल से अलग हुए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बंधानो बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें कोरबा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 25 - 25 हजार रुपये प्रदान किया गया है। शेष राशि सभी अपौचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया