लाइव न्यूज़ :

मप्र में मानव तस्करी के आरोप में उप्र के तीन लोग गिरफ्तार, 19 बच्चे मुक्त कराए गए

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:19 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से 18 नाबालिग बालक और एक बालिका को बरामद किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इस गिरोह के तीन लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व जोन के पुलिस महानिरीक्षक जी जनार्दन और जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई कि जिले में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो शहडोल जिले से नाबालिग बच्चों को उत्तर प्रदेश के मेरठ और हापुड़ सहित कई अन्य शहरों में ले जाकर वहां के गन्ना उत्पादकों को बेच देते हैं जहां उनसे शारीरिक श्रम कराया जाता हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश की बस को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 18 बालक और एक बालिका ऐसे मिले जिन्हें बिना उनके परिजनों की स्वीकृति के उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस के चालक आलमगीरपुर जिला बुलंदशहर के निवासी सोनू कुमार शर्मा (37) वर्ष, मेरठ निवासी सूरचंद्र (24) असोढ़ा जिला हापुड़ के निवासी एजेंट शकील अहमद (29) के खिलाफ मानव तस्करी के साथ भादवि की धारा 363 (अपहरण) , धारा 370 (मानव तस्करी - दास के रूप में किसी व्यक्ति को खरीदना या बेचना) व अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में चौथा आरोपी तेजगढ़ी जिला मेरठ निवासी बस मालिक सोनू कुमार पिता बुद्ध प्रकाश अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इसमें मानव तस्करी के अन्य मामलों के भी उजागर होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी