लाइव न्यूज़ :

नमक और ग्लूकोज से बने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने वाले तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:03 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 11 मई नमक और ग्लूकोज से बने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने के बाद यहां कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। ये इंजेक्शन पड़ोसी गुजरात से चलाए जा रहे अंतरप्रांतीय गिरोह ने बनाए थे।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि इस गिरोह से जुड़े इंदौर निवासी सुनील मिश्रा ने गुजरे एक महीने के दौरान शहर में कई लोगों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन ऊंचे दामों पर बेचे, जब महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच इस एंटी वायरल दवा की भारी किल्लत चल रही थी।

उन्होंने बताया, "इनमें से तीन लोगों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नकली इंजेक्शन लगवाने के बाद मरीजों की मौत हो गई।"

बागरी ने बताया कि मध्य प्रदेश में कम से कम 1,200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन खपाने वाले मिश्रा को गुजरात पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) जोड़ी गई है और उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़े प्रावधानों वाला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया जा चुका है।

इस बीच, इंदौर के विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि शहर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने के बाद दम तोड़ने वाले तीनों मरीज पुरुष थे और उनकी उम्र 40 से 55 साल के बीच थी।

काजी ने पुलिस को मिली शिकायत के हवाले से बताया कि इनमें से एक मरीज की मौत के बाद उसकी पत्नी ने भी कथित तौर पर सदमे से दम तोड़ दिया था।

उन्होंने बताया, "हम शिकायतों की जांच करते हुए उन डॉक्टरों के भी बयान दर्ज करेंगे जिन्होंने तीनों मरीजों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए थे।"

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुजरात के गिरोह ने पिछले एक महीने में मिश्रा के जरिये मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कम से कम 1,200 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों की आपूर्ति की है। इनमें इंदौर, देवास और जबलपुर जिले शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बागरी ने बताया कि जांच में सुराग मिले हैं कि गुजरात से लाई गई खेप में शामिल रेमडेसिविर के 600 नकली इंजेक्शन अकेले इंदौर में खपाए गए थे जिनमें से 100 इंजेक्शन शहर के दवाई के एक दुकानदार ने लिए थे।

उन्होंने बताया, "इस दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि ये इंजेक्शन और किन मरीजों तक पहुंचे थे।"

गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों सूरत में नमक और ग्लूकोज के पानी से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है