लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 3 पूर्व विधायक गोवा सरकार में बन सकते हैं मंत्री, बीजेपी का एक MLA भी लाइन में, शनिवार को ले सकते हैं शपथ

By भाषा | Updated: July 12, 2019 13:31 IST

भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि 10 पूर्व कांग्रेस विधायकों में से तीन और विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App

गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के तीन असंतुष्ट विधायकों समेत चार विधायकों को शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में 15 कांग्रेस विधायकों में से 10 बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ हाल में पार्टी में शामिल हुए सदस्यों ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। सभी विधायक शुक्रवार को गोवा लौट आए।

बहरहाल, सावंत गोवा में खनन के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए वहीं रुक गए। उच्चतम न्यायालय के फरवरी 2018 में दिए आदेश के बाद से गोवा में खनन पर रोक लगी हुई है। बैठक शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में होगी। केंद्रीय मंत्री शाह और केंद्रीय खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि 10 पूर्व कांग्रेस विधायकों में से तीन और विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने उन तीन पूर्व कांग्रेस विधायकों के नाम नहीं बताए जिन्हें मंत्री पद मिलेगा।

लोबो से संपर्क करने पर उन्होंने पुष्टि की कि वह और तीन अन्य विधायक सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि लोबो ने 10 कांग्रेस विधायकों को पार्टी में शामिल होने के लिए राजी किया था। उन्होंने बताया कि नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए सावंत चार मंत्रियों को हटाएंगे जिनमें से ज्यादातर भाजपा के सहयोगी दल के सदस्य हैं। सावंत ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत में बताया कि मंत्रिमंडल में गठबंधन सहयोगियों की किस्मत पर फैसला गोवा लौटने के बाद लिया जाएगा।

बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के सभी तीन मंत्रियों को हटाने की संभावना है। साथ ही निर्दलीय विधायक और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे को भी हटाने की संभावना है। जीएफपी के तीन मंत्रियों में उसके अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, विनोद पालेकर और जयेश सालगांवकर शामिल है। इस बीच, नयी दिल्ली से राज्य लौटे कावलेकर ने गोवा हवाईअड्डे पर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र का इतने वर्षों में विकास नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से विपक्ष में था जिससे मेरे निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर असर पड़ रहा था। मैंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि भाजपा ऐसी पार्टी है जो विकास समर्थक है और जब मैं सत्ता में रहूंगा तो इससे मेरे क्षेत्र के लोगों को मदद मिलेगी।’’ कावलेकर के साथ जो विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं वह अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार, इसिडोर फर्नांडीज और एंटोनियो फर्नांडीज हैं।

टॅग्स :गोवामोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील