लाइव न्यूज़ :

बदायूं में सोत नदी में डूबने से तीन बच्‍चों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत राशि देने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: June 20, 2021 11:39 IST

बदायूं जिले इस्लामनगर थाना क्षेत्र की ये घटना शनिवार को हुई। पुलिस के अनुसार बच्चे बकरी चराने जंगल में गए थे। वहीं नदी में नहाते समय गहरे पानी मे डूबने से इनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुई घटनाजंगल में बकरी चराने गए थे बच्चे, वहीं नदी में नहाने के समय हुआ हादसास्थानीय लोगों ने तीनों को नदी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया हालांकि उन्हें मृत घोषित किया गया

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार शाम को तीन बच्‍चों की सोत नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बकरी चराने जंगल में गए तीन बच्‍चों की नदी में नहाते समय गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे नदी में नहाने गए थे और नहाते समय गहरे पानी में डूब गए।

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए बच्चों को चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में शनिवार शाम को तीन बच्चे मूनिस (9), इसराइल (11)और अल्तमश (13) जंगल में बकरी चराने के लिए गए थे। जंगल में गुजर रही सोत नदी में बच्चे नहाने के लिए घुस गए और गहराई में जाने पर तीनों डूब गए। शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं।

लखनऊ में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में सोत नदी में डूबने से हुई बच्‍चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव