लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मामला: केद्रीय मंत्री आठवले बोले- आंबेडकरवादी कभी नक्सली नहीं हो सकते

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 20:44 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले कहा कि, ‘‘आंबेडकरवादी कभी नक्सली नहीं हो सकते और नक्सली कभी आंबेडकरवादी नहीं हो सकते। अगर गिरफ्तार लोगों में कोई सच्चा आंबेडरकरवादी है तो मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करूंगा।’’ 

Open in App

मुंबई, 8 जून। केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने की माओवादियों की कथित योजना की आलोचना की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि एलगार परिषद और उसके बाद पुणे के निकट भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा का नक्सलवाद से कोई संबंध नहीं है। वरिष्ठ दलित नेता अठावले ने एक बयान में कहा कि दलितों के आदर्श बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के अनुयायी कभी नक्सली नहीं हो सकते। पुणे में आयोजित एलगार परिषद के आयोजकों में कई दलित कार्यकर्ता भी शामिल थे।

अठावले ने पुणे पुलिस के उन दावों का हवाला देते हुए कहा कि, ‘‘इस तरह की साजिश करने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों की हम निंदा करते हैं।’’ पुणे पुलिस ने दावा किया है कि माओवादी ‘‘राजीव गांधी (हत्या कांड) जैसी घटना’’ को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मई 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी।

यह भी पढ़ें: माओवादी रच रहे हैं पीएम मोदी की हत्या की साजिश, ईमेल में शेयर किया मर्डर का 'बेस्ट प्लान'

अठावले ने कहा कि संविधान में जिस भारत की कल्पना की गयी है, मोदी उसके निर्माण के लिये ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ की नीति का अनुसरण कर रहे हैं और उन पर यह आरोप लगाना ‘‘गलत’’ है कि वह किसी खास धर्म को मजबूत करने के लिये काम कर रहे हैं।

पुलिस ने इससे पहले बीते दिन यानी गुरूवार को दावा करते हुए कहा कि दिसंबर में यहां आयोजित ‘एलगार परिषद’ और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा के संबंध में रोना विलसन के घर से एक पत्र मिला है। रोना विलसन इस संबंध में गिरफ्तार पांच लोगों में से एक है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी को जान से मारने की धमकी के मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-इसमें कांग्रेस भी हो सकती है शामिल

आठवले ने कहा कि, ‘‘आंबेडकरवादी कभी नक्सली नहीं हो सकते और नक्सली कभी आंबेडकरवादी नहीं हो सकते। अगर गिरफ्तार लोगों में कोई सच्चा आंबेडरकरवादी है तो मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करूंगा।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया