लाइव न्यूज़ :

यह भारत की सुंदरता है, एक दल, अलग-अलग राज्य, अपना-अपना मतः बिरला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 18:33 IST

तमिलनाडु के विरुद्धुनगर से कांग्रेस के बी मणिकम टैगोर ने प्रश्नकाल में पंबा-अचनकोविल-वायप्पार लिंक पर काम पूरा नहीं होने की वजह से दक्षिण तमिलनाडु के विरुद्धुनगर और रामनद जिलों में पानी की समस्या होने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देलिखित उत्तर में बताया गया है कि पंबा-अचनकोविल-वायप्पार लिंक पर व्यवहार्यता रिपोर्ट पूरी कर ली गयी है। यह रिपोर्ट कई साल से लंबित है। क्या इस पर अगले चरण की ओर बढ़ा जाएगा।

लोकसभा में गुरुवार को एक विषय पर कांग्रेस के एक सदस्य की बात का उनकी ही पार्टी के दूसरे सदस्य विरोध करने लगे और स्पीकर ने कहा ‘‘यह भारत की सुंदरता है, एक दल, अलग-अलग राज्य, अपना-अपना मत’’।

तमिलनाडु के विरुद्धुनगर से कांग्रेस के बी मणिकम टैगोर ने प्रश्नकाल में पंबा-अचनकोविल-वायप्पार लिंक पर काम पूरा नहीं होने की वजह से दक्षिण तमिलनाडु के विरुद्धुनगर और रामनद जिलों में पानी की समस्या होने की बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘लिखित उत्तर में बताया गया है कि पंबा-अचनकोविल-वायप्पार लिंक पर व्यवहार्यता रिपोर्ट पूरी कर ली गयी है। यह रिपोर्ट कई साल से लंबित है। क्या इस पर अगले चरण की ओर बढ़ा जाएगा?’’ कांग्रेस सदस्य ने कहा कि इस वजह से दक्षिण तमिलनाडु के विरुद्धुनगर और रामनद जिलों में पानी की समस्या हो जाएगी।

उन्होंने पूछा कि भारत सरकार इस संबंध में क्या कदम उठा रही है। टैगोर के इस विषय को उठाते ही उनकी ही पार्टी के केरल राज्य के सदस्य विरोध दर्ज कराने लगे। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह भारत की विशेषता है- एक दल, अलग-अलग राज्य और अपना-अपना मत।’’

गौरतलब है कि तमिलनाडु राज्य अपने यहां पानी की समस्या को समाप्त करने के लिए पंबा-अचनकोविल वायप्पार लिंक बनाने पर जोर दे रहा है, लेकिन केरल राज्य इस परियोजना के खिलाफ है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलातमिलनाडुकांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?