लाइव न्यूज़ :

"ये विकास नहीं डकैती है, महाराष्ट्र से सब गुजरात भेजा रहा है, बेइमान मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री सब देख रहे हैं", संजय राउत ने मोदी सरकार पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 13:11 IST

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को गुजरात में हो रहे विकास कार्य को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और आलोचना करते हुए कहा कि यह विकास नहीं बल्कि डकैती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने गुजरात में हो रहे विकास कार्य को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलामहाराष्ट्र की कई बड़ी परियोजनाएं गुजरात में लागू की जा रही हैं, उसे विकास नहीं डकैती कहते हैंमहाराष्ट्र की गरीब सरकार के बेईमान मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री खुली आंखों से सब देख रहे हैं

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को गुजरात में हो रहे विकास कार्य को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आलोचना करते हुए कहा कि यह विकास नहीं बल्कि डकैती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्यसभा सांसद राउत ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, “मैं केवल इतना कहूंगा कि पूरा देश एक है, विकास पूरे देश के लिए होना चाहिए। वो पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन जिस तरह से महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों से बड़ी परियोजनाएं गुजरात में लागू की जा रही हैं, उसे विकास नहीं बल्कि डकैती कहते है।"

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र का डायमंड मार्केट गुजरात चला गया, वेदांता का प्रोजेक्ट भी गुजरात चला गया और हमारी गरीब सरकार के बेईमान मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री खुली आंखों से सब देख रहे हैं।"

संजय राउत ने आगे आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी सरकार महाराष्ट्र को कमजोर करना चाहती है। उनको मुंबई को कमजोर करना है। इसलिए वो यहां की संपत्ति को गुजरात ले जा रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसा कि ईस्ट इंडिया कंपनी करती थी।"

इसके अलावा राउत ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एक लड़की के साथ कथित रेप के बारे में कहा कि इससे पता चलता है कि आरोपी भाजपा के लोग थे।

उन्होंने कहा, ''वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का निर्वाचन क्षेत्र है और बहुत ही पवित्र और धार्मिक क्षेत्र है। आप एक जगह राम मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं और दूसरी तरफ आपके वे खास लोग हैं, जो वाराणसी में हमारी सीता मैया के कपड़े ले गए थे। सभी आरोपियों की तस्वीर हर जगह वायरल है।"

संजय राउत ने कहा, "इससे पता चल गया कि बीजेपी की आईटी सेल का चरित्र क्या है। इसका इस्तेमाल केवल और केवल दूसरों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।"

पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर के महा विकास अघाड़ी में शामिल होने की अटकलों पर संजय राउत ने कहा कि बातचीत चल रही है और प्रस्ताव सामने आने पर फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रकाश अंबेडकर को भी महाविकास अघाड़ी में आमंत्रित किया है और उद्धव ठाकरे साहब से उनसे बात करने के लिए कहा है।"

टॅग्स :संजय राउतनरेंद्र मोदीBJPगुजरातमहाराष्ट्रवाराणसीKashi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर