लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा के करीबी प्रवासी भारतीय कारोबारी थंपी अरेस्ट, एक हजार करोड़ रुपए का कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: January 20, 2020 14:09 IST

केन्द्रीय एजेंसी केरल में एक संपत्ति खरीद मामले में थंपी के खिलाफ जांच कर रही है। यह मामला विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित तौर पर उल्लंघन का है। ईडी ने 2017 में कारोबारी पर एक हजार करोड़ रुपए का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ड वाड्रा और हथियार विक्रेता संजय भंडारी के साथ कथित संबंधों पर पूछताछ के लिए भी तलब कर चुकी है। थंपी को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए)के तहत गिरफ्तार किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रवासी भारतीय कारोबारी सी सी थंपी को धनशोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय एजेंसी केरल में एक संपत्ति खरीद मामले में थंपी के खिलाफ जांच कर रही है। यह मामला विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित तौर पर उल्लंघन का है। ईडी ने 2017 में कारोबारी पर एक हजार करोड़ रुपए का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

दुबई के कारोबारी को इससे पहले एजेंसी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा और हथियार विक्रेता संजय भंडारी के साथ कथित संबंधों पर पूछताछ के लिए भी तलब कर चुकी है। उन्होंने बताया कि थंपी को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए)के तहत गिरफ्तार किया गया था।

उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने के लिए उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जा सकता है। कारोबारी के खिलाफ फेमा के दो कारण बताओ नोटिस के तहत जिन कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है उनमें हॉलीडे सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, हॉलीडे प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड और हॉलीडे बेकल रिजॉर्ट्स प्राइवेस लिमिटेड शामिल है। 

आयकर विभाग ने शुरू की भारत होटल्स, कार्गो मोटर्स के परिसरों की तलाशी

आयकर विभाग ने कर चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में भारत होटल्स लिमिटेड समूह और एक प्रमुख वाहन डीलर से जुड़े विभिन्न जगहों की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत होटल्स की सीएमडी ज्योत्सना सूरी और कार्गो मोटर्स के प्रवर्तकों से संबंधित आठ परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

भारत होटल्स समूह के पास ललित ग्रुप ऑफ होटल्स का मालिकाना हक है। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी रविवार को शुरू हुई। कार्यवाही की विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिल सकी हैं।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदीसीबीआईसोनिया गाँधीरॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीकांग्रेसकेरलदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी