लाइव न्यूज़ :

जज के बंगले से चोर ने काटे चंदन के 4 पेड़, सुरक्षाकर्मी को देशी पिस्तौल का भय दिखाया

By भाषा | Updated: November 16, 2019 20:18 IST

नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह ने शनिवार को बताया कि 15 नवंबर की रात को अज्ञात चोर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह के बंगले में लगे चंदन के चार पेड़ों को काट कर ले गये।

Open in App
ठळक मुद्देचोरों ने 10 मिनट के अंदर चंदन के चार पेड़ काट लिये और वहां से फरार हो गये।घटना के वक्त न्यायाधीश सिंह और उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मी को गुरुवार की रात में देशी पिस्तौल का भय दिखाकर पांच अज्ञात चोर वहां से चन्दन के चार पेड़ काटकर ले गए।

नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह ने शनिवार को बताया कि 15 नवंबर की रात को अज्ञात चोर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह के बंगले में लगे चंदन के चार पेड़ों को काट कर ले गये। उन्होंने बंगले में तैनात पुलिसकर्मी बुद्धिलाल की शिकायत के आधार पर बताया कि सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर चार में रात साढ़े तीन से चार के बीच एक व्यक्ति अंदर घुसा और उसे देशी पिस्तौल का भय दिखाया।

इसके बाद उसके चार और साथी भी अंदर आए और उन्होंने पुलिसकर्मी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद चोरों ने 10 मिनट के अंदर चंदन के चार पेड़ काट लिये और वहां से फरार हो गये। उन्होंने बताया कि बंगले में सुरक्षा के लिये रात में चार पुलिसकर्मी तैनात थे जबकि घटना के वक्त न्यायाधीश सिंह और उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक किलोग्राम चंदन की लकड़ी की कीमत 500 रुपये होती है। इस प्रकार से चंदन के एक पेड़ की कीमत तीन से पांच लाख रुपये की होती है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया