लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद, समय में होगा बदलाव, जानें डिटेल

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 24, 2023 19:15 IST

26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गणतंत्र दिवस 2023 पर सभी मेट्रो यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Open in App

नई दिल्ली: 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिसके चलते दिल्ली मेट्रो के उपयोगकर्ताओं को यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गणतंत्र दिवस 2023 पर सभी मेट्रो यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि 26 जनवरी को परेड के दौरान कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की पार्किंग भी कुछ समय के लिए बंद की जाएगी। दिल्ली पुलिस द्वारा घोषित सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से लेकर 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। “दिल्ली मेट्रो की लाइन -2 (हुड्डा सिटी सेंटर – समयपुर बादली) पर सेवाओं को आंशिक रूप से चलाया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर दो मेट्रो स्टेशन - उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय में प्रवेश और निकासी का गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगा, पर यात्री मेट्रो लाइनों को बदलने के लिए केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का उपयोग कर सकेंगे।सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रवेश और निकासी बंद रहेगी। वहीं मेट्रो की सभी पार्किंग को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद किया जाएगा। निर्देश जारी करते हुए डीएमआरसी ने कहा, '29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के वक्त केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, इस अवधि के दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर लाइन 2(हुड्डा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) से लाइन 6(कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) और लाइन 6 से लाइन 2 के लिए यात्री मेट्रो इंटरचेंज कर सकते हैं। शाम 6:30 बजे के बाद सामान्य तौर पर सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली मेट्रोमेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी