लाइव न्यूज़ :

मेनका गांधी का बड़ा बयान, कहा- POCSO एक्ट में होगा संशोधन, रेपिस्ट को होगी मौत की सजा

By भाषा | Updated: April 14, 2018 19:39 IST

मेरा मंत्रालय पॉक्सो में संशोधन का प्रयास करेगा ताकि 12 साल के कम उम्र के बच्चे - 'बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों के दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया जा सके।' 

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार कहा कि उनका विभाग बाल यौन अपराध विरोधी कानून पॉक्सो में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है ताकि 12 साल से कम उम्र के बच्चे - बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान किया जा सके। मेनका ने पीटीआई - भाषा को बताया कि इस संदर्भ में कैबिनेट नोट तैयार करने के बाद उनका विभाग विभिन्न मंत्रालयों को भेजेगा ताकि उनकी राय ली जा सके। उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मंत्रालय पॉक्सो में संशोधन का प्रयास करेगा ताकि 12 साल के कम उम्र के बच्चे - बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों के दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया जा सके। ’’ मंत्री ने कहा कि कड़ी सजा का प्रावधान ऐसे जघन्य मामलों में प्रतिरोधक का काम करेगा। मेनका की यह टिप्पणी कठुआ में आठ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर उपजे जनाक्रोश की पृष्ठभूमि में आया है। उन्होंने कहा कि किशोरों के खिलाफ अपराधों के विरूद्ध कानून को 2015 में सख्त बनाए जाने का अपेक्षित परिणाम देखने को मिला है। 

टॅग्स :मेनका गाँधीउन्नाव गैंगरेपकठुआ गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज