लाइव न्यूज़ :

मोहर्रम पर वाराणसी में हुआ जमकर बवाल, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और तलवार, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 9, 2022 21:48 IST

वाराणसी के मिर्जामुराद में मुहर्रम के दौरान ताजिया निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक टकराव हुआ। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस देहात क्षेत्र के मिर्जामुराद में ताजिया निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई जबरदस्त मारपीटताजिया विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि थोड़ी ही देर में लाठी-डंडा और तलवार चलने लगा मौके पर शांति बनाये रखने के लिए एसडीएम राजातालाब भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं

वाराणसी: मोहर्रम के मौके पर बनारस में जमकर बवाल होने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार बनारस देहात क्षेत्र के मिर्जामुराद स्थित करधना गांव में मोहर्रम में ताजिया निकालते समय दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।

बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष को जिस रास्ते से मोहर्रम के जुलूस निकालना था, उसमें एक पेड़ की डाल ताजिया के आड़े आ रही थी। ताजिया के साथ चल रहे कुछ युवा उत्साह में आकर पेड़ की डाल काटने लगे। जिसका मौके पर मौजूद दूसरे वर्ग के लोगों ने विरोध किया।

इसी विवाद को लेकर दो वर्गों में तनातनी इस कदर हो गई कि थोड़ी ही देर में करधना गांव में लाठी-डंडे और तलवार निकल गये और गांव की ऐसा कोई गली नहीं थी कि जहां दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमला न कर रहे हों। मारपीट और पथराव होने कारण केवल करधना गांव ही नहीं बल्कि आसपास के गांव में भी अफरतफरी मच गई और बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे के विरोध में खड़े हो गये।

मारपीट के इस क्रम में कम से कम 50 लोगों को चोटें लगीं और भगदड़ के दौरान ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। झगड़े को बड़ा रूप लेता हुए देख किसी नागरिक ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल रही रहे थे। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने फौरन अपनी लाठियां निकाली और जैसे ही लाठी भांजना शुरू किया, दोनों पक्षों के उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए।

इस संबंध में वाराणसी के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि जंसा और कपसेठी क्षेत्रों से ताजिया मिर्जामुराद के करधना गांव आ रही थी। रास्ते में एक पेड़ की कुछ डालियों की छंटाई को लेकर दो वर्गों के युवकों में विवाद हो गया। मामला पहले बहस के स्तर पर था, जो जल्द ही हाथापाई, मारपीट और पथराव में बदल गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा कायम करके उनकी तलाश हो रही है।

गांव में अप्रिय घटना से बचने और सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। जिनकी ताजिया थी, वो भी अपने घरों को लौट गए हैं। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांत है। खबर लिखे जाने तक मौके पर एसडीएम राजातालाब, सीओ बड़ागांव, एडिशनल एसपी नीरज पांडेय, थाना जंसा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है और पूरे गांव में चक्रमण कर रही है।

मामले में पल-पल की जानकारी वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को दी जा रही है और साथ ही मामले की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय लखनऊ से भी हो रही है। 

टॅग्स :मुहर्रमवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम