लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया के घर पर CBI रेड को लेकर आप ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- उनका एक ही लक्ष्य है केजरीवाल को खत्म करना

By रुस्तम राणा | Updated: August 19, 2022 14:17 IST

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, जनता के समर्थन और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा और पीएम मोदी डरे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता ने भाजपा पर केजरीवाल मॉडल को खत्म करने का भी आरोप लगायाकहा- केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा और पीएम मोदी डरे हुए हैंआप सांसद ने कहा- वे हमारे स्वास्थ्य और शिक्षा के मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर पड़ी सीबीआई रेड को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा और पीएम मोदी पर आग बबूला हो गई है। आप ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और मोदी का एक ही लक्ष्य है और वो है केजरीवाल को खत्म करना। आप नेता ने भाजपा पर केजरीवाल मॉडल को खत्म करने का भी आरोप लगाया है।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, जनता के समर्थन और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा और पीएम मोदी डरे हुए हैं। आप के राज्यसभा सांसद ने मनीष सिसोदिया के घर पर हुई सीबीआई रेड को लेकर कहा, उन्होंने हमारे लोगों और नेताओं पर सीबीआई जैसी एजेंसियों को उतारा है। एक ही लक्ष्य है- केजरीवाल को खत्म करो।

आम आदमी पार्टी के नेता ने आगे कहा, उन्होंने (भाजपा) CBI जैसी एजेंसियों को हमारे नेताओं पर छोड़ दिया है। ये कोई इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले देश अमेरिका के सबसे बड़े अखबार में पहले पन्ने पर मनीष सिसोदिया जी की फोटो छापती है और केजरीवाल शासन मॉडल, शिक्षा क्रांति के बारे में लिखा जाता है और अगले ही दिन CBI मनीष सिसोदिया जी के घर पहुंच जाती है।

आप सांसद ने आगे कहा, हम 2 मॉडल-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बात करते है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल हुई और वे मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। आप नेता ने कहा, वे हमारे स्वास्थ्य और शिक्षा के मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं और मंत्रियों को गिरफ्तार करना चाहते हैं ताकि केजरीवाल मॉडल नष्ट हो जाए। 

राघव चड्ढा ने कहा, जब से अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनाई, पूरे देश में केजरीवाल लहर फैल गई और 130 करोड़ लोगों के दिल में केजरीवाल जी की जगह बनती जा रही है। आज हर जगह लोग केजरीवाल जी और केजरीवाल शासन के मॉडल की बात कर रहे। शुक्रवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने आबकारी नीति मामले में दस से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है।

टॅग्स :राघव चड्ढाआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप