लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण से नपुंसकता आने संबंधी खबरों में में सच्चाई नहीं : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:39 IST

Open in App

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि यह मानना गलत है कि कोविड-19 रोधी टीके से पुरुषों में नपुंसकता आती है और उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों के चक्कर में नहीं आने की अपील की । भाजपा विधायक संजय पाठक ने प्रदेश के कटनी जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में यह बयान दिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाठक ने कहा, ‘‘ अगर अपनी, अपने परिवार, अपने नगर, अपने प्रदेश और अपने राष्ट्र की रक्षा करना चाहते हो तो शुरुआत आपको ही करनी पड़ेगी, जिसने टीका नहीं लगवाया तो जा कर योजना बना लीजिये, कल, परसों में टीका लगवा लें। और किसी भ्रम में नहीं पड़ना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई मूर्ख बोलते हैं, कि (टीका लगवाने से) नंपुसक न हो जाएं। किसी ने उड़ा दिया (अफवाह) इस बारे में। मैंने भी टीका लगवाया । किसी ने मुझसे बोला कि भईया टीका लगाने से तो नंपुसक हो जाते हैं, इस पर मैं तनाव में आ गया। फिर मैंने 3-4 महीने चेक किया तो ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसलिए आप लोग बिल्कुल तनाव मत लो और सब कोई जाके टीका लगवाना । तनाव बिल्कुल मत लेना।’’ विधायक के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक की टिप्पणी ‘‘एक निर्वाचित प्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर का डीपफेक तस्वीर बनाकर युवक ने किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भारत'जो मोदी को गाली देगा उसे लेने का हक़ नहीं': राजस्थान बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से किया मना | VIDEO

भारतकर्नाटक के बीजेपी विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, गिरफ्तार

भारतUP: विधानसभा के भीतर बजी भाजपा विधायक के मोबाइल की घंटी, स्पीकर ने फोन को किया जब्त, माफी मांगने पर वापस लौटाया गया मोबाइल

भारतVIDEO: यूपी के महोबा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को और बीजेपी विधायक बृजभूषण सिंह के सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?