लाइव न्यूज़ :

'देश में दम घुटने वाला माहौल है, लोग डर के मारे बोल नहीं रहे', मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बोले सीएम गहलोत

By भाषा | Updated: July 15, 2022 20:08 IST

उन्होंने कहा,‘‘ बहुत ही खतरनाक खेल देश में चल रहा है। पूरा देश चिंतित है और देश में दम घुटने वाला माहौल है। लोग डर के मारे बोल नहीं रहे हैं।’’ 

Open in App

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को देश के हालात चिंताजनक करार देते हुए कहा कि माहौल दम घुटने वाला है। बीकानेर में संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने परोक्ष रूप से भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘वे चाहते हैं कि देश से विपक्ष समाप्त हो जाए, कांग्रेस मुक्त भारत बने। अब वे क्षेत्रीय पार्टियों के पीछे पड़े हैं। वे चाहते हैं कि पूरे देश में भाजपा... आरएसएस का शासन हो।’’ 

गहलोत ने कहा,‘‘ मोदी जी तथा भाजपा एवं आरएसएस की जो यह खतरनाक मंशा है , उसमें मुझे कहने की आवश्यकता नहीं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ बहुत ही खतरनाक खेल देश में चल रहा है। पूरा देश चिंतित है और देश में दम घुटने वाला माहौल है। लोग डर के मारे बोल नहीं रहे हैं क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ,आयकर, सीबीआई उसके घर पहुंच जाती है ।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ माहौल ऐसा बन गया है जहां खुली हवा में सांस लेने का वक्त अभी नहीं दिखा रहा। बहुत चिंताजनक स्थिति है।’’ इसके साथ ही गहलोत ने देश के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में विपक्ष एवं अन्य दलों को शामिल नहीं किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी की लोगों को शामिल नहीं करने की जो नीति है उसके कारण देश तकलीफ उठा रहा है। चाहे नोटबंदी हो, किसान कानून हो, जीएसटी हो या अग्निपथ हो ... अगर आप संसद में उनपर बहस करवाते, संसदीय समितियों में बहस करवाते या राष्ट्रीय बहस करवाते तो कई कमियां खामियां स्वत: ही दूर हो जातीं।’’ 

इससे पहले बढ़ती महंगाई को चिंताजनक बताते हुए गहलोत ने कहा कि ' आर्थिक स्थिति नाजुक है तथा इतिहास में पहली बार एक डालर, 80 रूपये का हो गया है। गहलोत ने बीकानेर में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण तथा डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के बहुद्देश्यीय अंदरूनी सभागार का शिलान्यास किया। उन्होंने शहरी पुनर्गठित जलप्रदाय योजना का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के अनेक मंत्री उनके साथ थे।

(शीर्षक को छोड़कर इस खबर को संपादित नहीं किया गया है।)

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो