लाइव न्यूज़ :

सिर्फ सरकार बचाना इनका मकसद, सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, दूसरे राज्यों को किया इग्नोर

By आकाश चौरसिया | Updated: July 24, 2024 11:41 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर सपा नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि सिर्फ सरकार बचाना इनका मकसद है।

Open in App

नई दिल्ली:बजट 2024 में यूपी को लेकर कुछ भी घोषणा ना किए जाने से रामगोपाल यादव ने संसद सत्र में जाने से पहले कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश को कुछ देना तो दूर, नाम तक नहीं लिया गया। इसके साथ उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार बचाना इनका मकसद, फंड भी आंध्र प्रदेश और बिहार को दिया, जबकि दूसरे राज्यों को किया इग्नोर किया जा रहा है। 

हालांकि उनसे पहले बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है। विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।"

इस क्रम में आज विपक्ष के लगभग सभी दलों ने संसद भवन के गेट पर तखती लिए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ ही राज्यों की बजट में भागीदारी रही, बाकियों को इससे अलग किया गया। इस दौरान यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद मौजूद रहे।  

टॅग्स :बजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए