लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के युवाओं को पसंद नहीं बदलाव, भाजपा के वोट शेयर में युवा वोटर की हिस्सेदारी 4 फीसदी बढ़ी, महिला और पुरुषों ने भी जमकर की वोटिंग

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 5, 2023 13:02 IST

मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिली बंपर जीत के पीछे सिर्फ लाडली बहना का असर नहीं है बल्कि पुरुषों के साथ युवा वोटर ने भी बढ़-चढ़कर भाजपा को वोट दिया है। सिर्फ शहरी इलाकों में नहीं बल्कि गांव में भी बीजेपी के पक्ष में बढ़ चढ़कर वोटिंग हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के चुनाव में अमित शाह के बूथ मैनेजमेंट फार्मूले का असरयुवा,महििला,पुरुष,ग्रामीण-शहरी सबका वोट शेयर बढ़ासौ से ज्यादा सीटें ऐसी,जहां भाजपा का वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा

भाजपा के वोट परसेंट को बढ़ाने में सबकी भूमिका

विधानसभा चुनाव में डाले गए वोट के प्रतिशत से साफ है कि मध्य प्रदेश के चुनाव में बीजेपी हर वर्ग को साधने में सफल रही है । प्रदेश में 2018 के मुकाबले में बीजेपी को 7 फ़ीसदी वोट महिलाओं के  ज्यादा मिले हैं। 36 साल से 50 साल की उम्र वाले लोगों के वोट शेयर में सबसे ज्यादा उछाल आया है। बीते चुनाव के मुकाबले भाजपा को पुरुषों के भी 4 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। पहले भाजपा को 40 फ़ीसदी वोट मिले थे जो अब बढ़कर 44 फ़ीसदी हो गए।

 भाजपा के पक्ष में महिलाओं के वोट शेयर की बात करें तो 2018 की तुलना में इसमें 7 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है और यह इस बार बढ़कर 50 फ़ीसदी हो गया है। इसी तरीके से कांग्रेस के पक्ष में पुरुषों का वोट शेयर 2018 की तरह 41 फीसदी जस का तस रहा। जबकि महिलाओं का वोट शेयर एक फ़ीसदी के साथ बड़ा है और यह 40 फ़ीसदी तक पहुंचा।

 प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नए वोटर ने भी बीजेपी के समर्थन में वोट डाला है। भाजपा को नए वोटर का चार फ़ीसदी वोट शेयर हासिल हुआ है। जबकि कांग्रेस को नए वोटर का कोई शेयर बढ़ा हुआ नहीं मिला।

 बीते चुनाव की बात करें तो कांग्रेस को 18 से 25 साल उम्र के वाटर का 42 फ़ीसदी वोट शेयर मिला था जो इस बार भी वैसा ही रहा। वहीं बीजेपी को 18 से 25 साल की उम्र के वोटर का 4 फ़ीसदी ज़्यादा वोट हासिल हुआ। इस बार बीजेपी को 44 फ़ीसदी युवा वोट हासिल हुए।

 आयु वर्ग 26 से 35 में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। और यह 47 फीसदी रहा है। 36 से 50 साल उम्र के वोट शेयर की बात करें तो इसमें भी 9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और इसका प्रतिशत 50 फ़ीसदी रहा है। 51 से 60 साल की उम्र के वोटर के वोट में भी वृद्धि देखी गई है इस उम्र के तीन फ़ीसदी ज़्यादा लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल भाजपा के पक्ष में किया और भाजपा को 47 फ़ीसदी वोट मिले। 60 से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों ने भी भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़कर वोटिंग की। इस उम्र के लोगों ने इस बार 3 फ़ीसदी ज़्यादा वोट भाजपा के पक्ष में किया और यह 46 फ़ीसदी दर्ज हुआ।

तीसरे दल का वोट प्रतिशत

वही इस बार बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को भी वोट परसेंट में फायदा पहुंचा है 2018 की तुलना में इन दोनों के वोट प्रतिशत में दो फ़ीसदी का इजाफा देखा गया और बसपा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा वोट हासिल हुए।

वोट शेयर के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भाजपा को 2018 के मुकाबले 4 फीसदी पुरुषों का वोटर शेयर मिला। और साथ फीस दी बोर्ड शेयर महिलाओं का बड़ा मिला 

कांग्रेस की बात करें तो 2018 के मुकाबले एक फ़ीसदी ज़्यादा वोट शेयर महिलाओं का कांग्रेस का मिला, जबकि 41 फीसदी पुरुष वोट शेयर कांग्रेस का वैसा ही रहा।  इसी तरीके से ग्रामीण इलाकों में भी बीजेपी को फायदा मिलता हुआ नजर आया। बीजेपी के पक्ष में ग्रामीण वोट शेयर 2018 की तुलना में 6 फ़ीसदी बढ़कर 46 फ़ीसदी तक हो गया।

टॅग्स :भारतBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?