लाइव न्यूज़ :

शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने मचाया बवाल, लड़की के परिवार को बनाया बंधक, पांच घंटे तक चलाई गोलियां

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:11 IST

एक परिवार के लोगों ने अपनी एक रिश्तेदार से शादी के लिए एक युवक का प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने मंगलवार को बंदूक की नोक पर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देशादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने परिवार को बंधक बनाया। पुलिस ने सूझबूझ के साथ अग्निशमन दस्ते के साथ मिलकर परिवार को बाहर निकाला। करीब पांच घंटे तक युवक ने की चलाई गोलियां और मरने की दी धमकी।

ओडिशा के बोलांगीर में एक परिवार के लोगों ने अपनी एक रिश्तेदार से शादी के लिए एक युवक का प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने मंगलवार को बंदूक की नोक पर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिक्रम पांडा बंदूक लेकर शांतिपाड़ा इलाके में दिव्यलोचन होता के घर में घुस गया और होता तथा उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बना लिया।

पुलिस द्वारा बचाये जाने के बाद होता ने कहा, “उसने मेरे सिर पर बंदूक रखी और मेरी भतीजी को लाने को कहा। मैंने बार-बार कहा कि वह घर पर नहीं है लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।” उन्होंने कहा, “हम एक कमरे में घुस गए और भीतर से बंद कर लिया।”

युवक जब कमरे के बाहर खड़ा था तब पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने परिवार को खिड़की के रास्ते बचा लिया। पुलिस ने कहा कि पांडा होता की भतीजी से प्यार करता था जो एक अस्पताल में काम करती है। लड़की के परिवार ने हाल ही में युवक का विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

पुलिस ने कहा कि परिवार को बचाये जाने के बाद पांडा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और धमकी दी कि कोई पास आया तो वह उसे गोली मार देगा। बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक नितिन कुशलकर ने कहा, “युवक को पांच घंटे चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया जा सका। उसने पुलिस के दल पर कई गोलियां चलाई और खुद को गोली मारने की धमकी दी।”

अधिकारी ने बताया कि अभियान में कोई हताहत नहीं हुआ। पांडा को पूछताछ के लिए टाउन पुलिस थाने ले जाया गया और पुलिस का एक दल लड़की से भी मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?