लाइव न्यूज़ :

विश्व ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपना लिया है: राज्यपाल

By भाषा | Updated: June 21, 2021 14:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 जून गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को कहा कि विश्व ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपना लिया है। वही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के लोगों को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने योग प्रशिक्षक तथा राज्य योग बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में गांधीनगर स्थित अपने आवास पर अपनी पत्नी अंजलि रूपाणी के साथ विभिन्न आसन किए।

राज्यपाल देवव्रत ने भी राज भवन में योग दिवस पर ‘प्राणायाम’ और ‘योग’ किया तथा कहा कि विश्व ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपना लिया है। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि योग व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास को गति देता है।

राज भवन से जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम से न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है बल्कि फेफड़े जैसे अंग भी बेहतर तरीके से काम करते हैं।

इस अवसर पर कई मंत्रियों और नेताओं ने योगाभ्यास करती अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं और अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की लोगों से अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया