लाइव न्यूज़ :

महिला ने मुंडे पर उसके बच्चों को बंगले में बंधक बनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 01:48 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के साथ ‘रिलेशनशिप’ में रही एक महिला ने पुलिस के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीने से उसके दो बच्चों को मंत्री ने अपने बंगले में रखा हुआ है और वह उसे बच्चों से मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं।

मुंडे ने बुधवार को दिए बयान में कहा कि महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि इन आरोपों का उद्देश्य उन्हें बदनाम करना है।

महिला ने अपने जन्म दिन पर, मंगलवार को, फेसबुक पर एक कथित तौर पर एक पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। महला ने धमकी दी है कि अगर पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो वह 20 फरवरी से भूख हड़ताल करेगी।

पोस्ट में महिला का दावा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दक्षिण मुंबई के सरकारी बंगले में उसके बच्चों को तीन महीने से छिपा कर रखा है।

मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय को दी लखित शिकायत में महिला ने दावा किया कि 14 वर्षीय उसकी बेटी सुरक्षित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय मंत्री ने पिछले महीने बताया था कि उक्त महिला के साथ वर्ष 2003 से आपसी सहमति वाले उनके रिलेशनशीप थे तथा परिवार, पत्नी एवं मित्र यह जानते हैं।

मुंडे ने बताया था कि उक्त महिला से उनके दो बच्चे- एक लड़का एवं लड़की- है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह