लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan knife attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले ने मांगे थे 1 करोड़ रुपए, अभिनेता की नौकरानी ने किया खुलासा

By रुस्तम राणा | Updated: January 16, 2025 19:29 IST

सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने चाकू से कई वार किए। नौकरानी के मुताबिक जब एक्टर ने हमलावर का सामना किया तो उसने पैसे मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के बारे में लगातार जानकारी सामने आ रही हैओमकारा एक्टर पर हमला करने वाले शख्स ने 1 करोड़ रुपए मांगे थेनौकरानी के मुताबिक जब एक्टर ने हमलावर का सामना किया तो उसने पैसे मांगे

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के बारे में लगातार जानकारी सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक ओमकारा एक्टर पर हमला करने वाले शख्स ने 1 करोड़ रुपए मांगे थे। सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने चाकू से कई वार किए। नौकरानी के मुताबिक जब एक्टर ने हमलावर का सामना किया तो उसने पैसे मांगे।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 54 वर्षीय खान आपातकालीन सर्जरी के बाद 'खतरे से बाहर' हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। यह घटना 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग में उनके अपार्टमेंट में सुबह करीब 2.30 बजे हुई। ताजा जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी ने दो संदिग्धों को कैद किया है और उनमें से एक की पहचान मुंबई पुलिस ने कर ली है।

पुलिस ने 'हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ सशस्त्र डकैती' का मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर बिल्डिंग की सीढ़ियों का इस्तेमाल करके भाग गया। उन्होंने बताया कि छठी मंजिल पर उसके सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और उसे पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं। खान की घरेलू सहायिका, जिसने सबसे पहले शोर मचाया था, को भी हाथापाई के दौरान हाथ में मामूली चोट आई है। बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, 16 जनवरी को एक घुसपैठिया सैफ के मुंबई स्थित घर में घुस आया था। आरोपी से हाथापाई के बाद, अभिनेता को चाकू से घायल कर दिया गया। सुबह 3:00 बजे सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। अस्पताल ने खुलासा किया कि अभिनेता पर चाकू से 6 बार वार किया गया, और इनमें से दो चोटें गंभीर बताई गई हैं।

टॅग्स :सैफ अली खानहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष