लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,80,719 रह गई: मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 14, 2020 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,80,719 रह गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामलों में से उपचाराधीन मरीजों की संख्या का प्रतिशत घटकर 5.48 प्रतिशत रह गया है।

वक्तव्य में कहा गया, “लोग कोविड के नियमों का पालन कर रहे हैं जिससे संक्रमण के नए मामलों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की सरकारों द्वारा केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले पांच सप्ताह में प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है।”

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अब तक कोविड-19 के 81,63,572 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में अंतर में वृद्धि हो रही है।

वर्तमान में यह अंतर 76,82,853 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 6,498 मरीज ठीक हो गए। केरल में 6,201 मरीज ठीक हुए। महाराष्ट्र में 4,543 मरीज ठीक हो गए।”

संक्रमण के नए मामलों में से 76.38 प्रतिशत मामले दस राज्यों और संघ शासित प्रदेश से सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 7,802 नए मामले सामने आए। केरल में 5,804 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 4,132 मामले सामने आए।”

कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 87,73,479 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,29,188 हो गई।

सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 520 लोगों की जान चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की